गर्मी बहुत बढ़ गयी है. चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं. इस मौसम में किसी ठंडी जगह पर जाना बेहतर विकल्प हो सकता है।

वीकेंड पर आप हिल स्टेशन पर घूमने जा सकते हैं। हालाँकि, यात्रा के लिए समय और धन दोनों की आवश्यकता होती है।

ऐसे में अगर आप दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं तो राजधानी के आसपास की कुछ खास जगहों पर जा सकते हैं।

 खास बात ये है कि दिल्ली के पास इन ठंडी जगहों पर पहुंचने और घूमने में वक्त कम लगेगा और पैसा भी कम ही लगेगा। 

अगर शनिवार और रविवार को ऑफिस में छुट्टी है तो वीकेंड पर आप दिल्ली के पास ऐसी जगहों पर जा सकते हैं जहां आप महज 2,000 रुपये में आसानी से अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं. यहां कुछ सस्ती और नजदीकी जगहों के बारे में बताया जा रहा है।

नैनीताल 

दिल्ली से नैनीताल लगभग 7 घंटे का रास्ता का रास्ता है। राजधानी से नैनीताल का सफर करना आसान है। बस, टैक्सी या निजी वाहन से नैनीताल तक पहुंचा जा सकता है। 

मसूरी

दिल्ली से मसूरी का सफर 8 घंटे का है। दिल्ली से मसूरी के लिए बस ले सकते हैं जिसका किराया लगभग 300 रुपये आएगा। वहीं ट्रेन से देहरादून तक का किराया जनरल डिब्बे में 150 रुपये तक होगा।

लैंसडाउन

दिल्ली से लैंसडाउन की दूरी लगभग 280 किलोमीटर है। सात घंटे की यात्रा करके लैंसडाउन पहुंचा जा सकता है। लैंसडाउन पहुंचने के लिए आप मसूरी एक्सप्रेस से कोटद्वार तक यात्रा कर सकते हैं। लैंसडाउन कोटद्वार से 40 किमी दूर है।

कसौली

दिल्ली से सबसे नजदीक कसौली है, जो लगभग 290 किमी दूर है। यह हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मौजूद है। यहां का ठंडा मौसम और शांत वातावरण आपकी सप्ताहांत यात्रा को आरामदायक बना सकता है। इसके अलावा आप भीमताल घूमने भी जा सकते हैं।

मई के महीने में घूमने के लिए भारत की ये जगहें है परफेक्ट