मुंबई में एक ऐसा पुल बनाया गया है, जहां से आप मुंबई से नवी मुंबई सिर्फ 20 मिनट में पहुंच सकते हैं। आपको बता दें कि कभी-कभी यहां पहुंचने में 2 घंटे तक का समय लग जाता था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17,840 करोड़ रुपये की लागत से बने अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया था.

बता दें, देश का सबसे लंबा पुल होने के साथ-साथ देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है।

6 लेन वाला ये ट्रांस हार्बर पुल 21.8 किमी लंबा है और 16.5 किमी लंबा सी लिंक है। अटल सेतु मुंबई में सूरी को रायगढ़ जिले में चिरले से जोड़ता है।

आपको अटल सेतु जाने के लिए टोल देना होगा। इसमें हम सिंगल, रिटर्न, डेली पास और मंथली पास के दाम बता रहे हैं। 

कार के लिए सिंगल यात्रा का टोल 250 है, वहीं रिटर्न जर्नी के लिए 375 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

डेली पास के लिए 625 रुपए और महीने के पास के लिए 12500 रुपए देने पड़ेंगे। मिनी बस और एलसीवी के लिए सिंगल जर्नी का 400 रुपए, रिटन जर्नी का 600 रुपए, डेली पास के लिए हजार रुपए और मंथली पास के लिए 20000 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। वहीं, बस/2 एक्सेल ट्रक के लिए सिंगल जर्नी 830 रुपए है।

जानकारी के मुताबिक पुल में एफिल टावर से 17 गुना ज्यादा स्टील का इस्तेमाल किया गया है. इस तरह देखा जाए तो कोलकाता के हावड़ा ब्रिज की तुलना में चार गुना ज्यादा स्टील का इस्तेमाल किया गया है. पुल को बनाने में इस्तेमाल की गई सीमेंट की मात्रा अमेरिका की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से 6 गुना ज्यादा है।

हजारों करोड़ों की लागत के साथ बना सेतु मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ता है। मुंबई वासियों के लिए ये पुल एक जीवन रेखा बना हुआ है। वहीं भारत के विकास को एक नई उपलब्धि मिली है।

एक अनुमान के अनुसार, पुल से हर रोज करीबन 70 हजार लोग सफर करेंगे। यहां 400 कैमरे लगे हुए हैं, इसके अलावा ट्रैफिक के दबाब की जानकारी देखने के लिए यहां एआई सेंसर भी लगे हैं।

ये वाहन अटल सेतु पर नहीं जा सकते, जैसे मोटरसाइकिल, ऑटो रिक्शा और ट्रैक्टर, इन वाहनों को यहां चलाने पर प्रतिबंध है। आपको बता दें, आपकी सुरक्षा के लिए यहां 400 कैमरे भी लगाए गए हैं। इस तरह गति सीमा उल्लंघन पर पूरी तरह से नजर रखी जा सकेगी. उल्लंघन करने वाले वाहन आसानी से कैमरे में कैद हो जाएंगे। इस पुल से आप आधे घंटे में मुंबई से रायगढ़ पहुंच सकते हैं।