मॉनसून में लोनावला नहीं बल्कि घूमे महाराष्ट्र में इस खूबसूरत जगह पर

महाराष्ट्र में कई ऐसे ट्रैवलिंग डेस्टिनेशन हैं जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह जाता है। उन्हीं जगहों में से एक है महाराष्ट्र का चिखलदरा।

यह जगह शहर से काफी दूर और बेहद शांत है. यहां का मौसम भी इतना सुहावना है कि हर दिन हजारों पर्यटक यहां घूमने आते हैं।

महाराष्ट्र की यह जगह अपनी खूबसूरत झील, धार्मिक स्थलों और प्राचीन इतिहास के लिए जानी जाती है। यह स्थान महाभारत काल के कई रहस्यों के लिए भी जाना जाता है।

चिखलदरा में पर्यटकों के लिए पंचबोल पॉइंट सबसे पसंदीदा जगह है। यह प्वाइंट पहाड़ी दृश्यों के लिए जाना जाता है। इस प्वाइंट के आसपास कॉफी का बागान भी है, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। मानसून के दौरान इस जगह की खूबसूरती देखने लायक होती है।

अगर आपको वन्य-जीवों से लगाव है तो आपको चिखलदरा के गुगामल नेशनल पार्क में ज़रूर घूमने जाना चाहिए।  

आप भीम कुंड को मध्य प्रदेश का स्थान न समझें. महाराष्ट्र के चिखलदरा में भी एक भीम कुंड है, जो एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। पहाड़ों के बीच में एक विशाल कुंड है जिसे 'भीम कुंड' के नाम से जाना जाता है।

चिखलदरा के बारे में कहा जाता है कि महाभारत के समय पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान कुछ समय यहां बिताया था। यह भी कहा जाता है कि जब पांडव चिखलदरा आये तो उन्होंने यहां राजा विराट के सेवक के रूप में काम किया। यहां आने वाले पर्यटकों को महाभारत से जुड़ी और भी कई रोचक जानकारियां मिलती हैं।

मुंबई-पुणे से भी लोग यहां दृश्यों का आनंद लेने के लिए आते हैं।