तनाव दूर करने के लिए मुंबई के पास इन चार खास जगहों पर जाएं, बहुत राहत मिलेगी

काम की व्यस्तता के बीच तनाव होना आम बात है। ऐसे में मन करता है कि कभी शहर की भागदौड़ से दूर किसी शांत जगह पर जाएं और सुकून के पल बिताएं।

यहां हम आपको बता रहे हैं, मुंबई से पास पड़ने वाले कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में:  

Mahabaleshwar

देश के लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक का खास नाम है- महाबलेश्वर, जिसे स्ट्रॉबेरी का शहर कहा जाता है। वेन्ना झील के पास 10 वर्ग किलोमीटर में फैले इस क्षेत्र में 30 से अधिक दर्शनीय स्थल हैं। घने जंगल वाले इस क्षेत्र में महाबलेश्वर मंदिर के अलावा वेन्ना झील, लिंगमाला झरना, प्रतापगढ़, पंचगनी, मेहरे बाबा बुफेन, कमलनगर किला, हैरिसन फॉली लुडविक प्वाइंट, आर्थर सीट, बबिंगटन प्वाइंट, विल्सन प्वाइंट, केट्स प्वाइंट, बॉम्बे प्वाइंट जैसे पर्यटक स्थल हैं।

Karnala Bird Sanctuary

मुंबई-गोवा राजमार्ग पर स्थित करनाला पक्षी अभयारण्य मुंबई के लोगों के लिए एक आरामदायक जगह है। सह्याद्रि पर्वतमाला पर स्थित यह अभयारण्य 4.8 वर्ग किलोमीटर में फैला घना जंगल है। यहां आपको 150 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षी देखने को मिलेंगे।

Karjat

कर्जत उल्हास नदी बेसिन पर स्थित है और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यहां के पहाड़, किले और चट्टानों को काटकर बनाई गई प्राचीन गुफाएं और प्राचीन मंदिर इस जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं। मुंबई और इसके आसपास रहने वाले लोगों के लिए कुछ शांतिपूर्ण पल बिताने के लिए यह एक खास जगह है।

माथेरान 

समुद्र तल से 2516 फीट की ऊंचाई पर पश्चिमी घाट के ऊपर स्थित, माथेरान मुंबई के पास सबसे पुराने हिल स्टेशनों में से एक है। हरे-भरे इलाके और शांत वातावरण माथेरान को एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाते हैं। आम दिनों की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर लोग यहां सुकून के पल बिताने पहुंचते हैं।