आज हम आपको भारत में स्थित दस सबसे महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध समुद्र तटों के बारे में बताएंगे और वहां पहुंचने या समुद्र तटों की यात्रा करने के सही समय आदि पर भी चर्चा करेंगे।

भारत के किसी भी कोस्टल एरिया में आप कभी भी और किसी भी मौसम में जा सकते हैं। यदि मानसून को छोड़ दिया जाये, तो आप किसी भी महीने में चाहे गर्मी हो या सर्दी जा सकते हैं।

गोवा के बीच

गोवा एक ऐसा राज्य है जहां समुद्र तटों से लेकर चर्च तक सब कुछ पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। यहां के कुछ प्रसिद्ध समुद्र तट अंजुना बीच, मोरजिम बीच, अंगोडा बीच आदि हैं। गोवा में रहने के लिए आपको अच्छे रिसॉर्ट मिल जाएंगे और साथ ही पर्याप्त संख्या में होटल, मोटल, होम स्टे, रेस्तरां आदि भी उपलब्ध हैं।

कोच्चि के समुंद्री तट

केरल राज्य का कोच्चि शहर अपने खूबसूरत समुद्र तटों और चर्चों के लिए प्रसिद्ध है। आपको यहां मरीन ड्राइव पर एक खूबसूरत समुद्र तट मिलेगा जो कोच्चि रेलवे स्टेशन से सिर्फ 4 किमी दूर है, जो अपने सुरम्य दृश्य के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही फोर्ट कोच्चि बीच भी घूमने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां सेल्फी लेना, फोटो क्लिक करना, छोटे-छोटे वीडियो बनाना ज्यादा पसंद किया जाता है।

मुंबई के मशहूर बीच

सपनों की दुनिया में ले जाने वाला मुंबई शहर महाराष्ट्र की राजधानी के साथ-साथ माया नगरी के नाम से मशहूर है। मुंबई के सबसे लंबे समुद्र तट का नाम "जुहू बीच" है, जो अंधेरी में स्थित है। जुहू बीच पर फिल्मों की शूटिंग होती है। यहां खेल और यात्रा अलग-अलग हैं।

चेन्नई का कोस्टल एरिया

चेन्नई, तमिलनाडु की राजधानी हैं। यह विभिन्न प्रकार के समुंद्री बीचों के लिए सुविख्यात हैं। यहाँ पर मरीना बीच पर टहलना, नुक्कड़ फ़ूड, पिकनिक स्पॉट और पतंगबाजी के लिए बेचते हुए रंग- बिरंगे पतंग को खरीदने की होड़ किसी भी स्वप्न से कम नही हैं।

सोमनाथ मंदिर समुन्द्र तट

सोमनाथ मंदिर समुद्र तट (अरब सागर में), गुजरात राज्य के प्रसिद्ध समुद्र तटों में से एक है, जहाँ साल भर पर्यटकों और भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। इस जगह पर जाने का एक बड़ा फायदा यह है कि आप यहां सैर और दर्शन दोनों कर सकते हैं। सोमनाथ मंदिर का ज्योतिर्लिंग भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जो भगवान भोलेनाथ को समर्पित है।

पोर्ट ब्लेयर का समुंद्री किनारा

"रॉस आइलैंड" पोर्ट ब्लेयर से मात्र 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां चारों ओर फैले समुद्र तट और दूर से आती लहरें आपका स्वागत करने के लिए तैयार हैं, बस वहां पहुंचने की देरी है। यहां साल भर देशी-विदेशी पर्यटकों की भीड़ आती रहती है।

विशाखापत्तनम बीच

आंध्र प्रदेश का सबसे बड़ा शहर विशाखापत्तनम अपने खूबसूरत समुद्र तटों के लिए पूरे देश में मशहूर है। "यारदा बीच" इस शहर के सबसे व्यस्त और सबसे साफ और सुंदर समुद्र तटों में से एक है। यहां का सूर्योदय और सूर्यास्त बहुत प्रसिद्ध है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। विशाखापत्तनम में एक अन्य लोकप्रिय स्थान "डॉल्फिन नोज" नामक समुद्री तट है। चूँकि इसकी संरचना ही डॉल्फिन की नाक की तरह है। यह इस शहर के सबसे आकर्षक और मनोरम स्थानों में से एक है।

लक्ष्यद्वीप की खूबसूरती

इस केंद्र शासित प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप पर बना लाइट टॉवर आकर्षण का केंद्र है। करीब 300 फीट ऊंचे इस लाइट टावर की शुरुआत 1985- 1986 में हुई थी। इस टावर के पास से समुद्र की गरजती लहरों को देखने का सौभाग्य शायद ही कोई पर्यटक छोड़ना चाहेगा।

हरिहरेश्वर बीच जो है महाराष्ट्र का सबसे कम भीड़ वाला खूबसूरत पर्यटक