यह छोटा सा हिल स्टेशन आज भी पर्यटकों की नजरों से दूर है

पिथौरागढ़ उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत शहर में से एक है। इस दिसंबर आप भी पिथौरागढ़ की इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

यहां आपको पहाड़ के साथ ऊंची-ऊंची बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां भी देखने को मिलेगी। 

पिथौरागढ़ उत्तराखंड का बेहद ही खूबसूरत शहर है। यह कुमाऊं क्षेत्र का चौथा सबसे बड़ा शहर है। यहां आपको चारों ओर हरियाली और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ देखने को मिलेंगे। 

अगर आप पिथौरागढ़ घूमने का प्लान बना रही हैं तो पिथौरागढ़ किला जरूर जाएं। यह पिथौरागढ़ का सबसे प्राचीन स्थल है। इसे 1789 में गोरखाओं द्वारा बनवाया गया था। जिसकी वजह से इसे गोरखा किला भी कहा जाता है। 

गंगोलीहाट क्षेत्र प्राचीन मंदिरों और गुफाओं के लिए काफी मशहूर है। हाट कालिका, अंबिका देवी, चामुंडा मंदिर औरवैश्नवी मदिंर यहां के प्रसिद्ध मंदिर हैं। हालांकि, अगर आप वैश्वनी मंदिर जाती हैं तो इस मंदिर से आपको हिमालय देखने को मिलेगा।

चंडाक पिथौरागढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र है। यह स्थल पिथौरागढ़ से करीब 8 किलोमीटर दूर है। यह क्षेत्र देवदार के जंगलों से घिरा हुआ है। यहां से आप आसानी से हिमालय देख सकते हैं। चडांक पहाड़ी से लगभग 2 किलोमीटर दूर भगवान मनु को सर्मपित एक मंदिर भी है। 

अगर आपको ट्रैकिंग करना पसंद है तो कफनी ग्लेशियर ट्रैक की यात्रा जरूर करें। कफनी ग्लेशियर नंदाकोट की प्रसिद्ध चोटी के नीचे पिंडर घाटी के बाईं ओर स्थित है। आप यहां पहुंचने के लिए ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। 

जब आप यहां पहुंच जाएंगे तब आपको चारों तरफ बर्फ ही बर्फ देखने को मिलेगी। यहां से आपको हिमालय की चोटियां भी देखने को मिलेगी। यह ट्रैक बागेश्वर के छोटे से पहाड़ी शहर के ऊपरलोहारखेत से शुरू होता है।

पहाड़ियों की रानी के नाम से मशहूर मसूरी घूमने की जानकारी