सितंबर के महीने में घूमने की प्लानिंग करने वालों के लिए ये रहे बेस्ट जगह 

कलिम्पोंग, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में हिमालय की तलहटी में स्थित एक अनोखा हिल स्टेशन, कलिम्पोंग पूर्वी भारत में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। कालिम्पोंग सितंबर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

जीरो, अरुणाचल प्रदेश

शांत मौसम, ठंडी हवा और खूबसूरत पहाड़ों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली पृष्ठभूमि अरुणाचल प्रदेश के जीरो शहर को सितंबर के महीने में अवश्य घूमने लायक जगह बनाती है।

दमन और दीव

गुजरात में मौजूद दमन और दीव एक बेहद ही खूबसूरत द्वीप है, जहां आप अपने स्ट्रेस को दूर करने के लिए यहां कुछ वक्त गुजार कर सकते हैं।  

कुन्नूर, तमिलनाडु

तीन खूबसूरत नीलगिरि हिल स्टेशनों में से एक, कुन्नूर पश्चिमी घाट का दूसरा सबसे बड़ा हिल स्टेशन है। यह 1930 मीटर की ऊंचाई पर और ऊटी से सिर्फ 19 किमी की दूरी पर स्थित है।  

श्रीनगर, जम्मू कश्मीर

'पृथ्वी पर स्वर्ग' के रूप में लोकप्रिय, श्रीनगर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में झेलम नदी के तट पर स्थित है। सितंबर में घूमने के लिए श्रीनगर एक बेहतरीन जगह है।

पांडिचेरी, तमिलनाडु

पांडिचेरी, आधिकारिक तौर पर पुडुचेरी के रूप में जाना जाता है। पांडिचेरी भारत के सात केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है जो तमिलनाडु के दक्षिणी राज्य से घिरा है। 

अमृतसर, पंजाब 

अमृतसर भारत के उत्तरी भाग में घूमने के लिए शीर्ष स्थानों में से एक है, खासकर मानसून के बाद। यहां का मुख्य आकर्षण स्वर्ण मंदिर है, जहां श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं और सितंबर की शुरुआत से बारिश के बाद मौसम ठंडा होने के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगती है।

माउंट आबू