बर्फबारी के लिए शिमला जाने का सबसे अच्छा समय, आ जायगा मजा 

'पहाड़ियों की रानी' है शिमला. देश का सबसे मशहूर हिल स्टेशन. सात पहाड़ियों पर स्थित हिमाचल प्रदेश के इस शहर को 1864 में अंग्रेजों की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया था।

मार्च से जून का सीजन शिमला जाने के लिए सबसे बेहतर है।

इस दौरान शिमला का मौसम सुहाना होता है। आउटडोर एक्टिविटीज के लिए अच्छा होता है।

इन चार महीनों में तापमान 15 से 35 डिग्री के बीच रहता है। इस मौसम में ट्रैकिंग, कैंपिंग, राफ्टिंग या पैराग्लाइडिंग आसानी से की जा सकती है। हालाँकि, इन महीनों के दौरान आपको बर्फ नहीं दिखेगी।

दिसंबर अंत से लेकर फरवरी तक का मौसम बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए अच्छा है। 

इस दौरान शिमला के साथ-साथ कुफरी, नाल देहरा, चायल आदि पर्यटन स्थलों पर भी बर्फबारी होती है। कुछ निचले क्षेत्रों में जाकर भी बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं।

बड़ोग एक ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। बड़ोग सोलन के करीब है। यहां पर भी आप बर्फबारी का लुत्फ सुरक्षित तरीके से उठा सकते हैं।

कसौली में भी जमकर बर्फ गिरती है। यहां पर मंकी पॉइंट, कसौली मॉल रोड के अलावा घने जंगल बर्फ की सफेद चादर से ढंके रहते है।

कालका-शिमला नैरो गेज रेलवे रूट की गिनती भारत के सबसे खूबसूरत और खतरनाक रुट्स के रूप में होती है।