गोकर्ण कर्नाटक का एक छोटा सा लेकिन पर्यटन स्थल की दृष्टि से प्रमुख शहर है। समुद्री तट पर बसा गोकर्ण में आपको अधिकतर बीच ही देखने को मिलेंगे।

महाबलेश्वर मंदिर गोकर्ण का बहुत ही पौराणिक एवं प्रमुख मंदिर है। इस मंदिर का जिक्र पौराणिक कथा रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथों में भी देखने को मिलता है। इस मंदिर को दक्षिण काशी के रूप में भी देखा जाता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक पौराणिक मंदिर है, सफेद ग्रेफाइट का उपयोग कर बना यह मंदिर देखने में भी काफी ज्यादा आकर्षक लगता है।

ओम बीच कर्नाटक के गोकुल में स्थित एक बेहतरीन एवं अद्भुत बीच हैं। यह बीच ठीक अपने नाम के आकार के ही जैसा यानी कि ओम के आकार के जैसा है। ओम बीच के पास कई स्पोर्ट एक्टिविटी भी कराई जाती है।  

कुडले बीच गोकर्ण का एक खूबसूरत बीच है इस बीच के पास पर्यटकों की काफी कम भीड़ देखी जाती है। प्राकृतिक प्रेमियों के लिए यह एक बेहद खूबसूरत झील साबित होती है। यहां से दिखने वाला सूर्यास्त का दृश्य काफी मनमोहक होता है।

Fill inहाफ मून बीच को ओम चट्टान से अलग करके बनाया गया है यहाँ से अरब सागर का नजारा एकदम अद्भुत दिखाई देता है। इस समुद्र तट का नाम हाफ मून इसलिए पड़ा क्योंकि चाँद के साथ प्रदर्शित होने वाली समानता यहाँ पर देखने को मिलती है।   

पैराडाइस बीच  यह बीच गोकर्ण टाउन के तट पर स्थित है और यह समुद्र तट मार्ग से दुर्गम स्थित है यहाँ पर दूसरे बीच के सहारे पहुंचा जा सकता है। ओम बीच और हाफ मून बीच से होते हुए। इसे फुल मून बीच के नाम से भी जाना जाता है। अधिकतर हिस्सा यहाँ का चट्टानों से घिरा हुआ है बाकी भाग सफ़ेद रेत से ढका है। यह एक फ्रेश वाटर बीच है।

याना गुफाएं गोकर्ण शहर से करीब 52 किमी पर स्थित याना एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। जिसकी सुंदरता अपार है। सहाद्रि पहाड़ियों की हरियाली के बीच बसा याना दो विशाल प्राकृतिक लाइमस्टोन मोनोलिथ (मोहिनी चोटी और भेरेश्वर चोटी) के लिए प्रसिद्ध है। जिसे भगवान शिव और पार्वती का प्रतिनिधित्व करने वाले कहा जाता है।

शिव गुफा कुंडली समुद्र तट से केवल 500 मी० की दूरी पर स्थित है। यह छोटी सी गुफा है इसके अंदर एक शिवलिंग है ध्यान करने के लिए ये जगह बेहतरीन है। गुफा के अंदर चमकादडों का घर भी है अगर आप अंदर गुफा में जा रहे हैं तो हाथ में एक मसाल या कोई टोर्च लेकर जाएं। 

गोकर्ण के पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक कोटि तीर्थ प्रमुख आस्था से जुड़े स्थलों में से एक है। यह चारों ओर से मंदिरों से घिरा एक मानव निर्मित कुंड है।