मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

मुंबई का यह सी लिंक बांद्रा वर्ली सी लिंक कहलाता है। पुल पर यात्रा करने के लिए शुल्क ₹75 दोनों तरफ से है। पर्यटक यदि अरब सागर का ह्रदय पल्लवित नजारा देखना चाहते हैं तो इस पर जरूर आएं।

– मुंबई में मरीन ड्राइव 3 किलोमीटर लंबी छः मार्ग वाली एक सड़क है। यह साउथ से नॉर्थ मुंबई को जोड़ता है।  – मरीन ड्राइव मुंबई का एक प्रमुख आकर्षक केंद्र है। यह मालाबार हिल के तलहटी पर स्थित है। – मरीन ड्राइव की सड़क 'सी' आकार की है।  – यह नरीमन प्वाइंट और बाबुलनाथ को जोड़ती है। मरीन ड्राइव के आसपास का इलाका लंबे लंबे घने ताड़ी के पेड़ों से घिरा हुआ है। इससे इसकी सुंदरता और निखर जाती है।

हाजी अली दरगाह मुंबई

– ऐसी मान्यता है कि जब पीर हाजी अली मक्का की यात्रा पर निकले थे तो यात्रा के दौरान ही उनका देहांत हो गया था। चमत्कार स्वरूप हुआ यह कि उनका ताबूत समुद्र में बहता हुआ मुंबई के तट पर पहुंच गया। और इस तरह चमत्कार पूर्ण रूप से यह दरगाह निर्मित हुई। पर्यटक यहां पर इस दरगाह की आध्यात्मिकता और मनोरम वातावरण का आनंद ले सकते हैं।

– मुंबई में ऐसे बहुत से स्थल हैं जहां पर न केवल विदेशी पर्यटक बल्कि यहां के मूल निवासी भी पिकनिक मनाने आते हैं। उन्हीं प्रसिद्ध स्थलों में से एक है हैंगिंग गार्डन। 

मुंबई का खूबसूरत एलिफेंटा केव्स

– इसकी शिल्प कला देखने लायक है। इसके आसपास का वातावरण एकदम शांत है। पर यदि जाएं तो यहां पर समय का ध्यान जरूर रखें क्योंकि यहां पर घूमने का समय सुबह के 7:00 से शाम के 7:00 बजे तक का ही है। यहां का प्रवेश शुल्क मात्र ₹10 है। इस रहस्यमई जगह पर पर्यटक जरूर जाएं।

– जुहू बीच पिकनिक मनाने का एक बहुत अच्छा विकल्प है। यह नॉर्थ मुंबई से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।  – जुहू बीच अरब सागर के तट पर मौजूद है। यहां से सूर्यास्त का नजारा बहुत सुंदर दिखाई देता है। 

सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई का पवित्र स्थल

पोवई झील मुंबई मुंबई की इस झील से समस्त शहर का नजारा बहुत सुंदर दिखाई देता है। पर्यटक यहां पर आकर पोवई की वादियों में खो जाते हैं।

जून से अक्टूबर में यहां पर मानसून का समय होता है। ऐसे में यहां पर माथेराव, इगतपुरी, खंडाला और लोनावला जैसी जगह है और सुंदर निखर कर आती हैं।