अगर आप उदयपुर जाने के बारे में विचार कर रहे हैं तो बता दें की यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक होता है।
सर्दियों का मौसम इस शहर की यात्रा करना एक अनुकूल समय है। रेगिस्तानी क्षेत्र होने की वजह से राजस्थान गर्मियों में बेहद गर्म होता है जिसकी वजह से इस मौसम में यात्रा करने से बचना चाहिए।
उदयपुर अपने शाही महल और झीलों के लिए पूरे देश भर में प्रसिद्ध है। उदयपुर में झीलों की अधिक मौजूदगी के कारण इसे 'झीलों का नगरी' या फिर 'झीलों का शहर' भी कहा जाता है। अगर उदयपुर की फेमस चीज की बात करें, तो उदयपुर की फेमस चीज सिटी पैलेस, फतेह सागर झील, जयसमंद झील और पिछोला झील आदि जगहें हैं।