अगर आप भी हनीमून के लिए सस्ती और रोमांटिक जगहों की तलाश में हैं तो अपने पार्टनर के साथ इन जगहों पर पहुंचें।

शादी के बाद हनीमून पर जाना किसी भी जोड़े के लिए बेहद खास अनुभव होता है। ऐसा माना जाता है कि हनीमून के बाद जोड़े अपनी शादीशुदा जिंदगी की अच्छी शुरुआत करते हैं।

जब किसी की शादी होती है तो वह योजना बनाते हैं कि शादी से पहले या बाद में हनीमून के लिए कहां जाना है। लेकिन कई बार कपल्स गलत जगह चुन लेते हैं। 

ऊटी (Ooty)

ऊटी भारत में हनीमून के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। पहाड़ों से घिरा ऊटी एक नहीं बल्कि कई अद्भुत नजारों के लिए मशहूर है। यहां स्थित नीलगिरि की पहाड़ियों में आप अपने पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिता सकते हैं। यकीनन यहां का मौसम हनीमून को यादगार बना सकता है। आप यहां किसी भी मौसम में जा सकते हैं।

धर्मशाला (Dharamshala)

अगर आप हनीमून के लिए हिमाचल प्रदेश में किसी जगह जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कुल्लू-मनाली नहीं बल्कि धर्मशाला जाना चाहिए। कहा जाता है कि धर्मशाला कुल्लू-मनाली से बेहतर, रोमांटिक और सस्ती जगह है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ जिंदगी की अच्छी शुरुआत कर सकते हैं।

नैनीताल (Nainital)

हनीमून के लिए उत्तराखंड में एक से एक बेहतरीन जगहें हैं, लेकिन अगर आप रोमांटिक जगह के साथ-साथ सस्ती जगह की तलाश में हैं तो फिर आपको नैनीताल ज़रूर जाना चाहिए।

जैसलमेर (Jaisalmer)

अगर आप राजस्थान में कहीं हनीमून का प्लान बना रहे हैं तो आपको जैसलमेर जरूर जाना चाहिए। गोल्डन सिटी के नाम से मशहूर यह शहर जिंदगी की शुरुआत करने के लिए एक बेहतरीन जगह हो सकता है। आप जैसलमेर में शाही अंदाज में भी अपना हनीमून प्लान कर सकते हैं।

जम्मू और कश्मीर

डल झील में एक तरफ फूलों से सजे बोट हाउस आपको आमंत्रित कर रहे हैं तो दूसरी तरफ बाजारों की हलचल आपको आकर्षित करती है। अगर आप यहां आने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे पहले डल झील की रोमांटिक शिकारा सवारी करें। फिर गुलमर्ग में दुनिया के सबसे ऊंचे गोल्फ कोर्स का आनंद लें। पटनीटॉप की ऊंची पहाड़ियों पर भी जरूर जाएं।

शिलांग

हरी घाटियां, नीला आसमान और दूध जैसे सफेद झरने, यह सभी नजारे शिलांग को बेहद रंगीन बनाते हैं। यहां आपको हर गली में चहल पहल दिखेगी, बाजारों की रौनक आपको कुछ न कुछ खरीदने पर मजबूर कर सकती है। शिलांग में आप देश का सबसे ऊंचा वॉटरफॉल, नोहकालीकाई वॉटरफॉल का मजा ले सकते हैं। 

उत्तर भारत में हनीमून के लिए सबसे खूबसूरत और सस्ती जगहें