अगर आप भी वीकेंड या फिर मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह हिल एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

भारतीय लोग वीकेंड या मानसून के दौरान घूमना-फिरना बहुत पसंद करते हैं। एक से दो दिन के लिए घूमने का प्लान जरूर बनाएं. ऐसे में अगर आप भी बाहर घूमने जाना चाहते हैं तो आपको माथेरान हिल जरूर पहुंचना चाहिए।

माथेरान महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट पर स्थित एक छोटा और बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है।

सप्ताहांत पर्यटकों के लिए एक आदर्श स्थान। यह हिल स्टेशन उन लोगों के बीच भी बहुत लोकप्रिय है जो शांत और शानदार वातावरण में छोटी यात्रा की तलाश में हैं।

आपको बता दें कि माथेरान को भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन और महाराष्ट्र के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है।

अगर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ माथेरान घूमने जा रहे हैं तो आपको माथेरान टॉय ट्रेन का मजा मिस नहीं करना चाहिए। इस टॉय ट्रेन यात्रा में आप महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट के खूबसूरत और अद्भुत नज़ारे देख सकते हैं।

माथेरान हिल में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है चार्लोट झील। मानसून के टाइम इस झील और इसके आसपास की जगहें हमेशा ही आकर्षण का केंद्र रहती हैं।  

महाराष्ट्र में बहुत कम जगहें ऐसी हैं जो हनीमून पॉइंट के तौर पर मशहूर हैं। लेकिन, माथेरान में एक ऐसी जगह है जो पर्यटकों के बीच हनीमून पॉइंट के नाम से मशहूर है। माथेरान के पहाड़ों के सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित इस बिंदु से अद्भुत दृश्य देखने को मिलते हैं। यह जगह खासतौर पर कपल्स के बीच मशहूर है। ट्रैकिंग के शौकीन लोगों के बीच भी यह प्वाइंट काफी लोकप्रिय है, क्योंकि यहां तक पहुंचने के लिए पैदल ही जाना पड़ता है।

आपकी जानकरी के लिए बता दें कि इस टॉय ट्रेन की शुरुआत साल 1900 में हुई थी और आज भी पर्यटकों के बीच बेहद ही लोकप्रिय है।