देवकुंड वॉटरफॉल्स 

पश्चिमी घाट की सहयाद्रि रेंज में ये वॉटफॉल शहर की भीड़भाड़ से दूर है और यहां आने पर आपको पूरी तरह से रिलैक्स फील होगा।  

मुंबई से नजदीक होने की वजह से यहां सैलानियों का तांता लगा रहता है। मुंबई से दो घंटे में आप इस खूबसूरत डेस्टिनेशन पर पहुंच सकती हैं।  

इसके लिए आपको भीरा गांव पहुंचने की जरूरत होगी। हरी-भरी वादियों वाले रास्ते से होते हुए आप यहां आसानी से पहुंच सकती हैं।  

देवकुंड की खासियत यह है कि यहां साल के 12 महीने पानी बहता रहता है और इसी वजह से पिकनिक मनाने या परिवार के साथ घूमने के लिए यह जगह पूरी तरह से मुफीद है। 

Waterfall in Maharashtra

अगर आप पहली बार देवकुंड का रुख कर रही हैं तो यहां लोकल गाइड की भी मदद ले सकते हैं, जो 300-400 रुपये तक चार्ज करते हैं।

– इत्मीनान से यहां घूमने के लिए यहां सुबह-सुबह पहुंचना सही रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां जल्दी पहुंचने पर बहुत ज्यादा भीड़-भाड़ नहीं मिलती।

– हरी-भरी वादियां होने की वजह से यहां मच्छर काटने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप अगर अपने साथ mosquito repellent cream साथ रखें तो परेशानी नहीं होगी। अगर आप फैमिली के साथ हैं और छोटे बच्चे भी हैं, तो उन्हें भी इससे काफी सहूलियत रहेगी।

– अगर आप यहां रात में रुकने की प्लानिंग कर रही हैं तो खाने-पीने के लिए पर्याप्त सामान लेकर जाएं, क्योंकि यहां घूमने और तरह-तरह की एक्टिविटीज में आपको भूख ज्यादा लगेगी। घर का खाना पीना साथ लेकर चलना आपके लिए बहुत सुविधाजनक रहता है और स्वास्थ्य के लिए भी यह अच्छा रहता है। 

देवकुंड के पानी में अगर आप एंजॉय करना चाहती हैं तो यहां स्वीमिंग जरूर करनी चाहिए। अगर आपको स्वीमिंग नहीं आती है तो आप पहले से इसकी क्लासेस ले सकती हैं। इससे आपका सफर का मजा बढ़ जाएगा।

– यहां बारिश अचानक हो जाती है। इसीलिए भीगने और सर्दी लग जाने से बचने के लिए रेनकोट साथ रहना अच्छा रहता है। इसके साथ ही अपना सामान वॉटरप्रूफ बैग पैक में रखें।

महाराष्ट्र में घूमने के लिए सबसे फेमस वाटरफॉल