दूधसागर जलप्रपात भारत के गोवा और कर्नाटक राज्य की सीमा पर पणजी से लगभग 60 कि.मी. की दूरी पर है स्थित एक खूबसूरत झरना हैं।  

दूधसागर जलप्रपात 310 मीटर (1017 फिट) की उंची पहाड़ी से नीचे गिरता हैं और जब इसका पानी ऊंचाई से चट्टानों से बहते हुए नीचे आता हैं तो बिल्कुल दूध की तरह सफेद दिखता हैं। 

दूधसागर जलप्रपात मानसून के मौसम में अपने चरम पर होता हैं और इस मौसम में दूर-दराज से पर्यटकों का जमावड़ा यहा लगा रहता हैं।  

दूधसागर जलप्रपात को भारत का चौथा सबसे ऊंचा जलप्रपात माना जाता हैं जबकि इसका नाम दुनिया के सौ सबसे उंचे झरनों में भी सुमार हैं। 

दूधसागर जलप्रपात को फिल्म “चेन्नई एक्सप्रेस” में भी दिखाया गया हैं। इतनी ऊंचाई से गिरता हुआ पानी ऐसा प्रतीत होता हैं जैसे पहाड़ से दूध की नदी प्रवाहित हो रही हो और इसलिए इस झरने का नाम दूधसागर पड़ा हैं। 

यह अद्भुत स्थान भगवान महावीर अभ्यारण्य में स्थित हैं जो कि गोवा राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 60 कि.मी. की दूरी पर हैं।  

यह स्थान चारो तरफ से घने जंगल से घिरा हुआ हैं। इस मनमोहक स्थान पर आकर आपका दिल खुश हो जायेगा लेकिन आपको थोड़ा सावधान भी रहना चाहिए क्योंकि दूधसागर जलप्रपात के उबड़ खाबड़ पथरीली जगह पर आपके पैर फिसलने जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं। 

यदि आप कोलेम से जीप लेते हैं तो इसका चार्ज 2800 रूपये हैं और सात व्यक्ति इस जीप में सफर करने का आनंद उठा सकते हैं। गोवा वन विभाग के गेट पर ही आपको एक रसीद कटानी होती हैं, जोकि 50 रूपये प्रति व्यक्ति शुल्क होती हैं। कोलेम नामक स्थान से जीप के माध्यम से आपके पर्यटन स्थल की दूरी लगभग 40-45 मिनिट की हैं लेकिन जीप से उतरने के बाद लगभग 20 मिनिट का सफर आपको पैदल ही तय करना होता हैं। 

दूधसागर वॉटरफॉल के ठन्डे और शीतल जल में आप घंटो तक स्नान कर सकते हैं, घने जंगल की सैर कर सकते हैं, चट्टानों और रंग-बिरंगी झाड़ियों में फोटो निकाल सकते हैं, पहाड़ियों पर चड़ने का अनुभव भी आप बेसक ले सकते हैं, दूधसागर वॉटरफॉल पर घने पेंड़ो के नीचे बैठकर पिकनिक मानाने का अपना ही एक अलग आनंद होता हैं जो आपको दूधसागर वॉटरफॉल के पास निसंदेह प्राप्त होगा। 

दूधसागर वॉटरफॉल आने वाले पर्यटकों के लिए यह अद्भुत स्थान सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहता हैं।

दूधसागर वॉटरफॉल के ऊपर से गुजरने वाली ट्रेन का नजारा लोगो को बहुत लुभाता हैं और आकर्षित भी करता हैं। इन सभी प्रतिक्रियाओं के बाद आप कुछ अन्य स्थानों पर भी परिभ्रमण करके अपनी यात्रा को और अधिक आकर्षित और यादगार बना सकते हैं।