कहानी गुजरात के सबसे डरावने बीच की 

गुजरात के सूरत के पास स्थित डुमस बीच की गिनती भुतहा जगहों में होती है। 

इस जगह पर हिन्दू अंतिम संस्कार करने भी आते हैं। कहा जाता है कि यहां आत्माओं का वास है।  

इसी डर के चलते लोग यहां शाम होने के बाद नहीं आते। बीच हमेशा वीरान पड़ा रहता है। स्थानीय लोग तो अकेले इस बीच पर दोपहर में भी जाने से डरते हैं। 

शाम को अंधेरा होने के बाद से ही बीच पर चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगती हैं। 

चीख-पुकार की आवाज काफी दूर से भी सुनी जा सकती है।  

इस बीच की सबसे डुमस बीच का इतिहास अरब सागर से लगा हुआ यह बीच सूरत से 21 किलोमीटर की दूरी पर है। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि यहां की रेत का रंग काला है। 

इस बीच का इतिहास किसी को नहीं पता। लेकिन, स्थानीय लोगों का कहना है कि सदियों पहले यहां पर आत्माओं ने अपना बसेरा कर लिया और इसी के चलते यहां की रेत काली हो गई।  

इस समुद्रतट के पास शव भी जलाए जाते हैं। लोगों का मानना है कि जिन लोगों को मोक्ष नहीं मिलता या जिनकी अकाल मृत्यु हो जाती है, उनकी आत्माएं इस तट पर शरण लेती हैं।

यह फेमस लव स्पॉट भी है। कई कपल्स का कहना है कि दिन में खूबसूरत दिखाई देने वाला यह बीच शाम होने के बाद से ही डरावना नजर आने लगता है। बीच पर रोने और सिसकने की भी आवाजें सुनाई देती हैं।