मुंबई के पास हैं ये खूबसूरत हिल स्टेशन, एक बार जरूर जाएं

इगतपुरी हिल - यह महाराष्ट्र के नासिक जिले का एक बहुत प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। मुंबई से 120 किलोमीटर दूर इस हिल स्टेशन में आपको कई झरने, इगतपुरी किला, मंदिर और बांध देखने को मिलेंगे।

लोनावला- लोनावला मुंबई से करीब 80 किलोमीटर दूर है जो बारिश के बाद बेहद खूबसूरत दिखता है. प्राकृतिक हरियाली के बीच जगह-जगह झरने इस जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं। आपको यहां जरूर जाना चाहिए।

खंडाला- खंडाला लोनावला से कुछ ही दूरी पर है। जहां आपको शानदार नजारा, हरियाली और खूबसूरत घाटी देखने को मिलेगी। यहां आप प्रकृति के बीच मराठी खान-पान का आनंद ले सकते हैं।

माथेरान हिल- आप मुंबई से करीब 85 किलोमीटर दूर माथेरान हिल स्टेशन भी जा सकते हैं। यह एशिया का एकमात्र ऑटोमोबाइल मुक्त गंतव्य है। यहां की प्रकृति और सुंदरता आपको शांति देगी।

मालशेज घाट- मालशेज घाट मुंबई से 125 किलोमीटर दूर है, जो बाइकर्स की पसंदीदा जगह है. यहां बारिश के बाद आपको खूबसूरत झरने देखने को मिलेंगे। यहां से कुछ ही दूरी पर एक बांध भी है।

Panhala Hill Station

पन्हाला किला कोल्हापुर के मुख्य शहर से 20 किमी दूर उत्तर-पश्चिम में स्थित है।

आप अपना वीकेंड पुणे के पास रतनवाड़ी गांव में मना सकते हैं। यहीं पर प्रसिद्ध रतनगढ़ किला और अमृतेश्वर नामक प्रसिद्ध शिव मंदिर है। यहां एक मशहूर ट्रैकिंग स्पॉट भी है, जहां आप इस मजेदार गतिविधि का आनंद ले सकते हैं।

Toranmal Hill Station

तोरणमल महाराष्ट्र में प्रकृति की गोद में बसा एक पहाड़ी शहर है और प्रकृति के सर्वोत्तम तत्वों से समृद्ध है। यहां का मौसम, हरा-भरा वातावरण, शांत झीलें और झरने के साथ-साथ कई मानव निर्मित चमत्कार पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं।

हिमाचल प्रदेश की गोद में बसा डलहौजी के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल