हिमाचल के इस हिल स्टेशन पर लिब्रिटीज आए दिन मनाने आते हैं यहां वेकेशन

हिमाचल प्रदेश का पालमपुर अपने खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। यहां की प्राकृतिक जगहों को देखने के लिए भी लोग यहां सबसे ज्यादा घूमने आते हैं।

अगर आप हिमाचल में किसी ठंडी जगह पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एक बार आपको पालमपुर जाना चाहिए।  

पालमपुर हिमालय की आकर्षक धौलाधार पहाड़ी रेंज से घिरा खूबसूरत स्थान है। पालमपुर में देखने के लिए कई आकर्षक पर्यटन स्थल हैं, जहां आप कुछ दिन रुकने की प्लानिंग कर सकते हैं।  

पालमपुर के चाय बागान पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण हैं। दरअसल, यह जगह उत्तर भारत की चाय की राजधानी के रूप में जानी जाती है।

ताशी जोंग मठ एक बौद्ध मठ है जो कांगड़ा जिले से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह पालमपुर के सबसे आकर्षक स्थानों में से एक है। हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित इस मठ को देखकर लोगों के मन में स्वत: ही सम्मान और विनम्रता की भावना पैदा हो जाती है।

पालमपुर से लगभग 3 से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बहती जलधारा को नेगल खड्ड का नाम दिया गया है। यह स्थान पिकनिक मनाने वालों के बीच सबसे लोकप्रिय है।

पठानकोट 120 किमी की दूरी पर पास का रेलवे स्टेशन है। अहमदाबाद, भटिंडा, दिल्ली, हटिया, जम्मू, उधमपुर आदि से ट्रेनें नियमित रूप से पठानकोट के लिए चलती हैं। पठानकोट से पालमपुर पहुंचने के लिए टैक्सी उपलब्ध हैं। 

– पालमपुर से धौलाधार की पर्वत श्रेणियां पूरी तरह से बर्फ से ढकी हुई दिखाई पड़ती है।

पालमपुर का मौसम हमेशा ठंडा रहता है। इसका कारण इसका पहाड़ी क्षेत्र और हिमालय की गोद में बसा होना है।