गाैरीधाम राजसमंद में पार्वती संग विराजे हैं शिव यहां 7 झरने करते हैं शिव का अभिषेक

राजसमंद में अरावली की वादियाें में गाैरीधाम है। यहां प्राकृतिक गुफा में भगवान शिव माता गौरी के साथ विराजमान हैं।  

यहां एक और आकर्षण ऊंची पहाड़ी से दूध की तरह झरना गिरता है, जो एक के बाद एक सात ऊंचाइयाें से गिरता है। 

पहला झरना गाैरीधाम आश्रम के पास है जाे 80 फीट की ऊंचाई पर है। 

कुछ आगे 25 फीट की ऊंचाई से गिरता है। इसके बाद पांच जगहाें पर 15 से 20 फीट की ऊंचाई से झरना गिरता है।  

नेशनल हाइवे-8 पर स्थित बाघाना से गाैरीधाम जाने के लिए पक्की रोड है।  

गाैरीकुंड के लिए वाहनाें काे आश्रम पर रखकर दाे किमी सीढ़ियां पैदल उतरनी पड़ती हैं। 

बड़े झरने पर नहाना खतरनाक है। इसलिए पर्यटक छाेटे-छाेटे झरनाें पर नहाने का आनंद लेते हैं। 

गाैरीधाम में पार्वती संग विराजे हैं शिव

Jai Gori mayya Goridham Baghana Hanuman Tample And Water Fall 

Gori dham Rajasmand 

पांच किलोमीटर जंगल में सफर के बाद यहां तक पहुंचा जाता है। जिसमें करीब 2 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना होता है। अरावली की वादियों में यहां तक यात्रा करने के दौरान ऐसा लगता है जैसे मां गौरी का मंदिर पाताल लोक में हो क्योंकि यहां करीब दो किलोमीटर का पैदल रास्ता वापस पहाड़ी से नीचे की ओर जाता है। ऐसे में प्रचलित मान्यता है कि यह मंदिर पाताल लोक में रहा है।