राजस्थान की राजधानी जयपुर में हवा महल, नाहरगढ़ किला और आमेर किला समेत कई खास पर्यटन स्थल हैं। इन्हीं में से एक है जल महल।

जल महल जयपुर में मानसागर झील के मध्य में स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक महल है। जल महल का निर्माण 1699 के आसपास हुआ था।

इमारत और इसके आसपास की झील का बाद में 18वीं शताब्दी की शुरुआत में आमेर के महाराजा जय सिंह द्वितीय द्वारा नवीनीकरण और विस्तार किया गया था।

अरावली की पहाड़ियों के तले स्थित जलमहल को मानसागर झील के बीचों-बीच होने के कारण 'आई बॉल' भी कहा जाता है।

इसके अलावा इसे कभी 'रोमांटिक महल' के नाम से भी जाना जाता था।

जलमहल की पाल पर हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

पांच मंजिला जलमहल की सबसे खास बात ये है कि इसकी एक मंजिल ही पानी के ऊपर दिखता है बाकी की मंजिल पानी के नीचे हैं।

यही वजह है कि इस महल में गर्मी नहीं लगती। इस महल से पहाड़ और झील का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।

जयपुर में झील के बीचों-बीच बना जल महल का रोचक इतिहास

पिंक सिटी जयपुर घूमने के लिए खूबसूरत जगहे