दुनिया में नंबर वन बनी जयपुर की रामबाग पैलेस होटल

विश्वभर की 15 लाख होटल्स में रामबाग पैलेस होटल को नम्बर वन चुना गया है।  

ट्रिप एडवाइजर के ट्रैवलर्स च्वाइस अवॉर्डस—2023 में रामबाग पैलेस होटल को दुनिया का सबसे आलीशान होटल भी चुना गया है। 

यह पुरस्कार वेबसाइट पर आगंतुको की तरफ से टिप्पणियों के आधार पर अवॉर्ड से नवाजा गया है।  

रामबाग होटल एक मात्र हेरिटेज होटल है। इंडियन होटल्स कंपनी के अधीन संचालित होने वाले इस होटल को आतिथ्य क्षेत्र में 'ज्वेल ऑफ जयपुर' भी कहा जाता है।

मालदीव के बोलिफुशी द्वीप पर स्थित ओजेन रिजर्व बोलिफुशी होटल सूची में दूसरे स्थान पर, जबकि ब्राजील के ग्रामादो स्थित होटल कोलिन डि फ्रांस तीसरे स्थान पर रही। 

रामबाग पैलेस जयपुर लक्ज़री कमरे 

बता दे कि 188 साल पुराने महल 1835 में बनाया गया था। जिसे होटल के रूप में तब्दील किया गया। यह रानी की पसंदीदा हैंडमेडेन का घर था और फिर यह शाही गेस्टहाउस और हंटिंग लॉज बना। 

1925 में रामबाग पैलेस जयपुर के महाराजा का स्थायी निवास बन गया। रामबाग पैलेस अपने मेहमानों को राजपूत आतिथ्य की बेहतरीन परंपरा से शाही जीवन का अनुभव भी कराता है। यह पैलेस 47 एकड़ में बना हुआ है। इस होटल में कमरे, मार्बल युक्त गलियारे, हवादार बरामदे और राजसी उद्यान भी है। 

रामबाग पैलेस में 78 कमरे बने हुए है। इस होटल में दुनियाभर से आने वाले देशी—विदेशी पर्यटक ही नहीं महान हस्तियां भी होटल में ठहरे है।  

इस पर्यावरण संरक्षण के चलते इस होटल में 200 से अधिक मोर भी निवास करते है। जिनके लिए 500 से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए गए है। इसके साथ ही होटल द्वारा देश—प्रदेश की कला—संस्कृति और इतिहास से भी रूबरू कराती है।