मुन्नार दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित एक खुबसूरत हिल्स स्टेशन है जो अपने चाय के बागानों और प्राकृतिक सुन्दरता के लिए प्रसिद्ध है। मुन्नार में दक्षिण भारत के सबसे बड़े चाय के बागान है इन्ही चाय के बागानों के कारण मुन्नार सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन बन गया है।

केरल का मुन्नार हिल स्टेशन स्वर्ग के समान है। तीन पर्वतों की श्रृंखला- मुथिरपुझा, नल्लथन्नी और कुंडल, के मिलन स्थल पर स्थित है मुन्नार। 

02.

विशाल चाय बागान और घुमावदार गलियों को देखकर आप रोमांचित हो जाएंगे। चाय के अलावा यह मसालों की खेती और खुशबू के लिए भी जाना जाता है।

यहां पहुंचने के लिए: निकटतम रेलवे स्टेशन: तेनी (तमिलनाडु), लगभग 60 किमी दूर है जबकि चेंगनचेरी, लगभग 93 किमी दूर। निकटतम हवाईअड्डा: मदुरई (तमिलनाडु) में लगभग 140 किमी दूर है। कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, लगभग 190 किमी दूर है।

इसके अलावा यहां आनामुड़ी शिखर, खूबसूरत झील के लिए माट्टूपेट्टी, प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर पल्लिवासल, झरनों के लिए प्रसिद्ध चिन्नकनाल, चाय के बगीचे और खेल के लिए प्रसिद्ध अनयिरंगल, मुन्नार और तमिलनाडु और नीलकुंरिंजी के फूल को देखने के लिए उपयुक्त स्थान टॉप स्टेशन यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल है।

मुन्नार मैं दूर-दूर तक फैले चाय के बगीचे बादलों के साथ धुंधभरी पहाड़ियां प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। इसीलिए केरल का यह स्थान मुन्नार नवविवाहित कपल्स का फेवरीट हनीमून डेस्टिनेशन है।

मुन्नार में आप एलीफेंट राइट्स, फोटो पॉइंट व्यू पर हॉर्स राइडिंग, बोटिंग, ट्रैकिंग, जीप सफारी, बाइक राइडिंग, फोटोग्राफी वीडियोग्राफी जैसे अन्य गतिविधियां कर सकते हो।

इको पॉइंट मुन्नार से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर आप जोर से आवाज लगाएंगे तो वही आवाज इको में परिवर्तित होकर वापस आपके पास ही आएंगी। यहां पर हरे-भरे पहाड़ एक बड़ा सा झील है। झील का पानी एकदम  हरा है।

एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान लुप्तप्राय प्राणी नीलगिरी टार के लिए जाना जाता है नीलगिरी टार भारत में केवल इस हिल स्टेशन में पाया जाता है। इसके अलावा इस पार्क में अन्य वन्य प्राणी पक्षियों की तिलिया दुर्लभ प्रजातियों का बसेरा है।

चियप्पारा वॉटरफॉल्स मुन्नार से 102 किलोमीटर और वालरा वॉटरफॉल्स मुन्नार से 41 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। चियप्पारा वॉटरफॉल्स 7 स्टेप में गिरता है।आसपास हरी-भरी जाड़ियां जो बहुत अद्भुत नजारा पेश करता है। दोनों वॉटरफॉल्स प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यहां पर आने वाले पर्यटन दोनों झरने के फोटोस क्लिक किए बिना रह नहीं पाते है। 

उत्तराखंड के लोकप्रिय हिल स्टेशन जहां आप सस्ते में घूम सकते है