उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन से दिल्ली-चंडीगढ़ के लोग आज भी हैं अनजान, देखने के बाद लौटने का नहीं करेगा दिल

देव भूमि उत्तराखंड केवल मसूरी, देहरादून, नैनीताल तक ही सीमित नहीं है।  

यहां ऐसी कई और ऑफबीट जगह हैं, जिनके बारे में शहर के लोगों को बहुत ही कम पता है। 

उत्तराखंड के लोहाघाट वाली पहाड़ी जगह एक ऑफबीट डेस्टिनेशन में से एक है।

यहां आप इस हफ्ते लॉन्ग वीकेंड पर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। 2 से 3 तक घूमने के लिए ये जगह बेस्ट है। 

ऐसा माना जाता है कि लोहाघाट के आसपास का क्षेत्र चंद वंश की सांस्कृतिक राजधानी रहा होगा, जो एक राजपूत वंश था, जिसने 11वीं और 12वीं शताब्दी में कुमाऊं क्षेत्र पर शासन किया था।

यकीन मानिए आप एक बार यहां जाएंगे तो यहां की हर चीज आपके दिल और दिमाग में हमेशा के लिए बस जाएगी। 

लोहाघाट की खूबसूरती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक बार जब नैनीताल के खोजकर्ता और चीनी व्यापारी पी बैरन यहां आए तो उन्होंने कहा, ‘कश्मीर क्यों जाएं, अगर इस दुनिया में कहीं स्वर्ग है तो वह यहीं लोहाघाट में है। 

लोहाघाट उत्तराखंड के चंपावत जिले में लोहावती नदी के तट पर स्थित है और अपने मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। 

Lohaghat Uttarakhand Photo

Full Information