घूमने के लिए मालदीव जाने की जरूरत नहीं, भारत में भी है ऐसी जगह जहां आप पत्नी के साथ बिना वीजा घूम सकते हैं

अगर आप आजकल पत्नी संग मालदीव जाने का मन बना रहे हैं, तो जरा रुकिए वहां जाने के बजाए, आप भारत की इन जगहों पर एक बार नजर डालिए, जो एकदम मालदीव जैसी लगती हैं। 

Lakshadweep Island

लक्षद्वीप द्वीप समूह भारत का सबसे फेमस आइलैंड है, जिसे देश के सबसे अनोखे टूरिस्ट प्लेस में गिना जाता है। छोटे से मालदीव के रूप में मशहूर ये नीला समुद्र तट अरब सागर के किनारे स्थित है। ये भारतीय द्वीप स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग जैसे पानी के खेल में रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए परफेक्ट है।  

Neil Island

अंडमान सागर में नील द्वीप देखने में जितना हसीन है, उतना ही यहां घूमने का अनुभव आपको यकीनन पागल कर देगा। यहां के हरे भरे धान के खेत, उष्णकटिबंधीय समुद्र तटों और फलों के बागों को देखकर ऐसा लगता है मानों स्वर्ग की कोई जगह पृथ्वी पर उतरी हो। जिस तरह से मालदीव कपल्स के लिए हनीमून डेस्टिनेशन बन चुका है, उसी तरह नील द्वीप भी बजट के अंदर घूमने वाले जोड़ों के बीच फेमस है।  

Netrani Island, Karnataka

नेतरानी द्वीप, जिसे कबूतर द्वीप के रूप में भी जाना जाता है, मंदिर शहर मुरुदेश्वर के तट के माध्यम से पहुंच सकते हैं। ऐसा भव्य आकर्षण अरब सागर में कोंकण तट पर स्थित है। 

Havelock Island, Andaman

हैवलॉक द्वीप दुनिया के कुछ बेहतरीन समुद्र तटों के साथ अपने आप में एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है। द्वीव की सफेद के किनारे बैठें और नीले आसमान के नीचे नीले पानी को देखने का जो अनुभव है, यकीनन आपके हर तनाव को दूर कर देगा। 

Divar Island

अब जब आप अगली बार गोवा में हो दिवार द्वीप जाना न भूलें। ऐसा छिपा हुआ रत्न भला भारत में और कहां ही दिखाई देगा। पंजिम से केवल 10 किलोमीटर दूर ये आइलैंड भी मालदीव में होने का पूरा एहसास देती है।  

थाइलैंड घूमने की जगहें, खर्चा, जाने का समय सभी जानकारी