6000 रुपए के अंदर आप मनाली में किस तरह घूम सकते हैं, जैसी जानकारियां दी हैं।

अब आप खुद ही पेट्रोल के दाम दिन-ब-दिन बढ़ते हुए देख रहे होंगे, ऐसे में कौन अपनी कार से कहीं जाना चाहेगा. मनाली जाने के लिए आप कार की बजाय बस या ट्रेन से जाना चुन सकते हैं।

आपको दिल्ली से मनाली के लिए बस लेनी होगी। दिल्ली से मनाली तक वॉल्वो और साधारण दोनों बसें चलती हैं, जिनका किराया ₹450-1800 तक होता है, लेकिन यहां मैं दिल्ली से मनाली तक बस का किराया ₹800 मानता हूं, क्योंकि ₹800 में भी दिल्ली से मनाली तक का बस किराया है। मनाली रु. मनाली तक पहुँचने के लिए वोल्वो सेमी-स्लीपर और वोल्वो ऐसी सीटर बसों की सुविधा प्रदान की जाती है।

जितना हो सके, आप कोशिश करें कि मनाली सुबह 5:00 बजे तक पहुंच जाए। अगर आप दिल्ली से बस पकड़कर सुबह 5:00 बजे तक मनाली पहुंच जाते हैं, तो आप उसी दिन मनाली के लोकल साइट को विजिट कर सकते हैं।

मनाली सुबह 5:00 बजे पहुंचने के लिए आपको दिल्ली से मनाली जाने के लिए दोपहर के 3:00 या 4:00 बजे वाली बस पकड़नी पड़ेगी, जो कि आपको सुबह 5:00 बजे तक मनाली पहुंचा देगी।

मनाली पहुंचने के बाद आप वहां के लोकल साइट्स जैसे – हडिंबा देवी मंदिर, डूंगरी वन विहार, मनु टेंपल और क्लब हाउस घूमने के लिए आपको ₹ 1200 में टैक्सी मिल जाएगी, लेकिन इन चारों जगहों को पैदल वॉक करके भी विजिट कर सकते हैं। 

अगले दिन आपको सोलंग वैली जाना होगा। सोलंग वैली जाने के लिए आपको बस पकड़नी होगी जिसका किराया ₹ 30-50 होता है। 

सोलंग वैली जाने के बाद आप वहां पर एडवेंचर एक्टिविटीज को एंजॉय कर सकते हैं। सोलंग वैली जाने के बाद आपको एक बात ध्यान में रखनी होगी कि आप वहां पर एडवेंचर एक्टिविटीज करने से पहले बारगेनिंग जरूर करें, क्योंकि मनाली एक ऐसा शहर है, जहां पर होटल, परिवहन और एडवेंचर एक्टिविटीज जैसे सभी पर बारगेनिंग किया जा सकता है।

सोलंग वैली से वापस आने के बाद रात में ठहरने के लिए आप मनाली के मॉल रोड के पास होटल ले सकते हैं। मॉल रोड के पास आपको बहुत सारे सस्ते होटल्स देखने को मिल जाएंगे। 

अगर आप होटल वालों से बारगेनिंग नहीं करते हैं, तो आपको ₹ 500-600 के होटल का किराया ₹ 1200-1500 तक देना पड़ सकता है, इसलिए आप होटल लेते समय होटल वालों से भी बारगेनिंग जरूर करें।

Day – 1 – दिल्ली – मनाली दिल्ली – मनाली (बस) – ₹ 800 दोनों तरफ – ₹ 800 + 800 = ₹1600 प्राइवेट टैक्सी (हडिंबा देवी मंदिर, डूंगरी वन विहार, मनु टेंपल और क्लब हाउस) – ₹ 1200 ब्रेकफास्ट (₹ 50) + लंच (₹ 100) + डिनर (₹ 150) = ₹ 300 मनाली (होटल) – ₹ 700

Day – 2 – मनाली – सोलंग वैली – मनाली मनाली – सोलंग वैली (बस) = ₹ 50 दोनों तरफ – ₹ 30 + 30 = ₹ 100 अगर आप सोलंग वैली में कोई एडवेंचर एक्टिविटी को करते हैं, तो एडवेंचर एक्टिविटी करने में खर्च होने वाले पैसे को आप अलग से अपने पास रखें, क्योंकि मेरे लिए ये अंदाजा लगाना नामुमकिन है कि आप एडवेंचर एक्टिविटी करते हैं और उसमें कितना पैसा खर्च होगा, इसलिए आप एडवेंचर एक्टिविटी में खर्च होने वाले पैसे को मेरे द्वारा बताए गए चीजों में खर्च होने वाले पैसों से अलग ही रखें।

ब्रेकफास्ट (₹ 50) + लंच (₹ 100) + डिनर (₹ 150) = ₹ 300 मनाली (होटल) – ₹ 700

Day – 3 – मनाली – दिल्ली ब्रेकफास्ट (₹ 50) + लंच (₹ 1000) + डिनर (₹ 150) = ₹ 300 मनाली से बस द्वारा दिल्ली आने का किराया भी मैंने ऊपर ही जोड़ दिया है। तो चलिए अब जान लेते हैं कि दिल्ली से मनाली जाने और वापस दिल्ली आने में कुल कितना खर्च होगा। ₹1600 + ₹ 1200 + ₹ 300 + ₹ 700 + ₹ 100 + ₹ 300 + ₹ 700 + ₹ 300 = ₹ 5200

सोलंग वैली मनाली घूमने के बारे में संपूर्ण जानकारी