बरसात में घूमने की जगह, जहां मॉनसून का मज़ा हो जाता है दुगना

लोनावला

गुफाओं के शहर के नाम से प्रसिद्ध लोनावला अतिसुंदर, सुहावना और आकर्षक स्थल है। यह स्थान महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित है। वैसे तो यहां कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं, किन्तु यहां मानसून में घूमने का मजा ही कुछ और है।

कूर्ग

कूर्ग, कर्नाटक राज्य का सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाले हिल स्टेशनों में से एक है। मानसून में यहां की वादियां और भी खूबसूरत और आकर्षक लगती है। 

मालशेज घाट

महाराष्ट्र में मानसून में घूमने लायक विभिन्न जगहों में से पर्यटकों के द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला जगह माल्शेज घाट है। यह घाट समुद्र तल से 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और महाराष्ट्र में मानसून के दौरान लोकप्रिय पिकनिक स्थलों में से एक है।

पंचगनी

महाराष्ट्र में मौजूद पंचगनी हिल स्टेशन सहयाद्री पर्वत श्रृंखला के पांच पहाड़ियों से घिरा हुआ है। मॉनसून के समय यहां की खूबसूरती बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इसीलिए मॉनसून के दौरान महाराष्ट्र में यह सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पर्यटन स्थल है। ब्रिटिश काल के दौरान यह जगह ग्रीष्मकालीन विश्राम स्थल के रूप में उपयोग किया जाता था।

अलेप्पी

जब दक्षिण भारत में मानसून के समय घूमने की बात आती है तो अलेप्पी एक खूबसूरत जगह है यह केरल स्थित है। प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है, जो चारों ओर से हरियाली से भरा हुआ है।

पहलगाम

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के बीचो-बीच स्थित पहलगांव ना केवल जम्मू कश्मीर बल्कि भारत का भी एक प्रमुख हिल स्टेशन है। मॉनसून के दौरान पर्यटकों के बीच घूमने के लिए यह एक लोकप्रिय स्थान है।

चेरापूंजी

चेरापूंजी भारत के मेघालय राज्य में स्थित है। मानसून में घूमने की एक अद्भुत और खुबसूरत जगहों में से एक है। चेरापूंजी में स्थित भारत का सबसे ऊंचा वाटरफॉल नोहकलिकाई वॉटरफॉल्, जो लगभग 340 मीटर ऊंचा है। यह वाटरफॉल मेघालय राज्य का गौरव है। यहां की मौसमाई गुफाओं की एडवेंचर्स से भरपूर भूल भुलैया पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। चेरापूंजी के पास स्थित इको पार्क है। इस पार्क से आप बांग्लादेश के सिलहट के मैदानों को देख कर आनन्द ले सकते हैं।

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग हिमालय की गोद में बसा एक खुबसूरत हिल स्टेशन है, जो पश्चिम बंगाल में स्थित है। इस खूबसूरत डेस्टिनेशन को ‘पहाडों की रानी’ के नाम से जाना जाता है। यहां देश और विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक यहां आकर यहां के मनमोहक दृश्य का लुत्फ उठाते हैं।

उदयपुर

राजस्थान का एक जिला जिसे पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। उदयपुर उत्तर भारत में मानसून के दौरान घूमने लायक लोकप्रिय स्थानों में से एक है।

सुंदरबन

सुंदरबन पश्चिम बंगाल राज्य में कोलकाता से 50 किलोमीटर दूर स्थित एक लोकप्रिय गंतव्य स्थान है। खास करके मॉनसून के दौरान पर्यटक इस जगह को घूमने के लिए आते हैं।

मानसून में घूमने के 10 खूबसूरत जगहों पर ले बारिश का पूरा मजा