मुंबई के बारे में मजेदार तथ्य

आजादी से प2हले मुंबई शहर को बॉम्बे कहा जाता था। लेकिन मुंबई का सबसे पुराना नाम 'बम भाया' था। पुर्तगाली लोग मुंबई को बम भाया कहते थे। इसका मतलब है अच्छी खाड़ी. चूंकि मुंबई एक प्राकृतिक जल निकाय है, इसलिए पुर्तगाली इसे 'बम भाया' कहते थे। लेकिन बाद में जब एक पुर्तगाली राजकुमारी की शादी एक अंग्रेज राजकुमार से हुई तो उसने दहेज में मुंबई शहर अंग्रेजों को दे दिया और उन्होंने इसका नाम बम भाया से बॉम्बे रख दिया।

मुंबई शहर को2 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में भी जाना जाता है। क्योंकि यहां की तीन जगहें विश्व धरोहर स्थल की सूची में हैं: विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और एलीफेंटा गुफाएं।

भारत के अन्य शहरों की तुलना में मुंबई शहर में करोड़पतियों और अरबपतियों की संख्या सबसे अधिक है।

मुंबई मुंबई दुनिया के 10 वाणिज्यिक केंद्रों में से एक है और भारत की जीडीपी का 5% हिस्सा मुंबई से आता है। इसे भारत की आर्थिक राजधानी कहा जाता है।

– लोकल ट्रेन मुंबई शहर की लाइफ लाइन मानी जाती है। अगर यह थमी तो समझो शहर थम गया।

दुनिया का सबसे महंगा घर मुंबई में है। भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया, जो मुंबई में स्थित है, दुनिया का सबसे महंगा घर माना जाता है।

– मुंबई बॉलीवुड का सबसे बड़ा हब है। मुंबई को सपनों की नगरी कहा जाता है, जहां हर साल हजारों फिल्में बनती है।

मुंबई में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस भारत का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन माना जाता है। यहां से प्रतिदिन 40 लाख से अधिक यात्री यात्रा करते हैं।

– मुंबई सात छोटे-छोटे द्वीपों से मिलकर बना है और इसे द्वीपों का शहर भी कहते हैं।