भारत के 20 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन

Nainital Hill Station

कुमाऊं पहाड़ियों के बीच में स्थित नैनीताल उत्तराखंड राज्य के साथ साथ भारत के टॉप 10 हिल स्टेशन में से एक है जो अपनी मंत्रमुग्ध कर देनी वाली वादियों और नैनी झील के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है।  

Munnar Hill Station

दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित मुन्नार भारत के सबसे प्रसिद्ध और घूमने जाने हिल्स स्टेशनों में से एक है। मुन्नार में दक्षिण भारत के सबसे बड़े चाय के बागान है इन्ही चाय के बागानों के कारण मुन्नार भारत के टॉप 10 हिल स्टेशन में से एक बन गया है।

Darjeeling Hill Station

पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर में पूर्वी हिमालय की तलहटी में स्थित दार्जिलिंग ईस्ट बंगाल का सबसे खूबसूरत और भारत के 10 प्रमुख हिल स्टेशन में से एक है। समुद्र तल से 2134 मीटर की ऊँचाई पर स्थित, दार्जिलिंग विभिन्न बौद्ध मठों और हिमालय की आकर्षित चोटियों से घिरा हुआ है। यहां की वादियां बेहद मनमोहक हैं जो एक हिल स्टेशन के रूप में दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

Srinagar Hill Station

शानदार प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक उद्यान और बर्फ से ढकी चोटियों के साथ श्रीनगर भारत के सर्वश्रेष्ठ हिल स्टेशन में से एक है। झेलम नदी के मार्ग पर स्थित श्रीनगर जम्मू कश्मीर का बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है जिसे ‘पृथ्वी पर स्वर्ग’ के रूप में जाना जाता है।

Ooty Hill Station

ऊटी दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में नीलगिरी की पहाड़ियों में बसा एक खूबसूरत हिल्स स्टेशन है। ऊटी पवर्त प्रेमियों के लिए अच्छी जगह है, जिसे “पहाडिय़ों की रानी” भी कहा जाता है। समुद्र तल से 2,240 मीटर की ऊँचाई पर नीलगिरी पहाड़ियों के बीच स्थित ऊटी कपल्स और हनीमून के लिए बहुत लोकप्रिय डेस्टिनेशन है जो बड़ी मात्रा में पर्यटकों और हनीमून कपल्स को अपनी ओर आकर्षित करती है। 

Manali Hill Station

मनाली भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित एक खूबसूरत हिल्स स्टेशन है, जो देश भर में पर्यटन और हनीमून स्पॉट के रूप में प्रसिद्ध है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता, फूलों के बागानों, बर्फ से ढके पहाड़ों और लाल और हरे सेब के बागों के लिए लोकप्रिय, मनाली घूमने के लिए इंडिया के फेमस हिल स्टेशन में से एक है।

Gulmarg Hill Station

गुलमर्ग की यात्रा हनीमून कपल्स के साथ साथ एडवेंचर के शौकीन पर्यटकों के लिए बेहद ही ख़ास होती हैं क्योंकि इस स्थान को एडवेंचर हब के रूप में भी विकसित करने के प्रयास किए गए है। जिसके चलते यहाँ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्कीइंग और माउंटेनियरिंग भी यहाँ स्थापित किया गया हैं जो ट्रेकिंग, पर्वतारोहण, स्कीइंग जैसी थ्रिलर एक्टिविटीज को ऑर्गनाइज करता है।  

Shillong Hill Station

प्रमुख हिल स्टेशन में से एक शिलांग हिल स्टेशन देश का ऐसा पहला हिल स्टेशन हैं जहां चारों तरफ से पहुंचा जा सकता हैं। खूबसूरत और धुंध भरी वादियों के कारण शिलांग हिल स्टेशन को बादलो का निवास स्थान कहां जाता है जबकि अपनी रमणीय पहाड़ियों के कारण इसे “पूर्व का स्कॉटलेंड” की उपाधि भी प्राप्त हैं। 

Mahabaleshwar Hill Station

महाराष्ट्र के सतारा जिले में पश्चिमी घाट में स्थित महाबलेश्वर महाराष्ट्र का बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। भारत के प्रसिद्ध हिल स्टेशन में से एक महाबलेश्वर अपनी मनोरम सुंदरता, नदियों, शानदार झरनों, राजसी चोटियों और खूबसूरत स्ट्रॉबेरी फार्म के लिए इतना फेमस है कि हर साल हजारों पर्यटक इसकी और खिचे आने पर मजबूर हो जाते है।  

भारत के 10 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन