22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार लाखों श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं.

23 जनवरी को जहां पांच लाख से ज्‍यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, वहीं 24 जनवरी को इनकी संख्‍या तीन लाख से ज्‍यादा रही। 

लगातार रामनगरी आ रहे रामभक्‍तों की सहूलियत के लिए राम मंदिर में दर्शन और पूजन के समय में इजाफा कर दिया गया है। 

अब श्रद्धालु सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक राम मंदिर में दर्शन कर पाएंगे। 

पहले सुबह 7 बजे से रात 7 बजे तक ही दर्शन किया जा सकता था। इसके अलावा रामलला को हर दिन नए रंग का वस्‍त्र धारण कराया जा रहा है।

– ब्रह्म मुहूर्त में करीब 3 बजे से गर्भगृह की स्वच्छता करने, पूजन और श्रृंगार की तैयारी की जाएगी।

– 3.30 से 4 बजे के करीब, तय समय पर भगवान के दोनों विग्रह और श्रीयंत्र को मंत्रों से जगाया जाएगा।

– फिर मंगला आरती होगी। इसके बाद विग्रहों का अभिषेक, श्रृंगार भोग होगा। – शृंगार आरती होगी। यह 4.30 से 5 तक होगी. सुबह 6 बजे से दर्शन शुरू होंगे।

– दोपहर, करीब एक बजे मध्याह्न में भोग आरती होगी। – दो घंटे दर्शन बंद रहेंगे। भगवान विश्राम करेंगे।

– दोपहर तीन बजे से दर्शन फिर शुरू होंगे, जो रात 10 बजे तक लगातार जारी रहेंगे। – शाम सात बजे संध्या आरती होगी। रामलला को हर घंटे फल-दूध का भोग लगेगा।

अयोध्या राम मंदिर दर्शन के समय में बदलाव, जानिए नए शेड्यूल के बारे में