दिसंबर- जनवरी में ले बर्फबारी का असली मजा ये है चार हिल स्टेशन

अधिकतर लोगों का मन किसी ऐसी जगह जाने का होता है जहां वे बर्फ से खेल सकें, थोड़ा ठिठूर सकें, गिरती हुई बर्फ में तस्वीरें खींचा सकें।

भारत में कई ऐसे हिल स्टेशन हैं जो बर्फबारी के दौरान स्वर्ग से कम नहीं लगते। दिसंबर-जनवरी के महीने में ये हिल स्टेशन सफेद चादर से ढक जाते हैं।

कुल्लू और मनाली

ये दोनों हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश की शान हैं। सर्दियों में यहां घूमने का अपना ही मजा है। जहां कुल्लू घाटियों और मंदिरों के लिए जाना जाता है, वहीं मनाली नदियों, पहाड़ों और रोमांच के लिए प्रसिद्ध है। इन हिल स्टेशनों पर अक्टूबर से मौसम बहुत ठंडा हो जाता है और दिसंबर-जनवरी में भारी बर्फबारी होती है। ऐसे में आप इन दिनों यहां जाकर बर्फबारी का मजा ले सकते हैं।

मसूरी

उत्तराखंड का सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन सर्दियों में पर्यटकों से गुलजार रहता है। ऐसे में इन दिनों यहां खूब बर्फबारी हो रही है. रात का तापमान शून्य तक पहुँचना बहुत सामान्य बात है। ऐसा लगता है मानो पूरा शहर बर्फ की चादर से ढक गया हो. कई बार यहां बर्फबारी इतनी भारी हो जाती है कि सड़कें बंद करनी पड़ती हैं. यहां घाटी के अद्भुत नज़ारे दिखाई देते हैं।

जूलुक

जुलुक सिक्किम का एक छोटा सा गांव है लेकिन जिसने सर्दियों में जुलुक नहीं देखा उसके लिए यही कहा जा सकता है कि उसने कुछ भी नहीं देखा। यहां भव्य पहाड़ और खूबसूरत झरने हैं। दिसंबर-जनवरी में जब यह गांव बर्फ से ढक जाता है तो यह किसी खूबसूरत सपने से कम नहीं लगता। यहां खूबसूरती तो है लेकिन छोटी जगह होने के कारण शांति भी है.

लैंसडाउन

लैंसडाउन पर्वतों और जंगलों से घिरा हुआ है। दिसंबर के महीने में जब घास पर बर्फ पड़ने लगती है तो इसकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं।  बर्फ पर चलने में जो आनंद आता है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया सकता है 

उत्तराखंड का मिनी स्विट्जरलैंड चोपता हिल स्टेशन घूमने की जानकारी