भारत का मिनी स्विट्जरलैंड हनीमून कपल्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है

हरे-भरे पहाड़ों से घिरा एक बड़ा मैदान और मैदान के बीच में एक झील। यहां आपको घुड़सवारी और बॉल रोल का रोमांच भी मिलेगा।

इस जगह को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड (Mini Switzerland) भी कहा जाता है। 

सिर्फ नए जोड़ों के लिए ही नहीं बल्कि ये जगह बॉलीवुड फिल्ममेकर्स की भी खास पसंद है. आस-पास ऐसी और भी जगहें हैं, जिन्हें देखकर आपका दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा।

भारत का मिनी स्विटजरलैंड कहलाने वाली इस जगह का नाम है खज्जियार 

Fill in soaयह हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में है। सड़क मार्ग से दिल्ली से इसकी दूरी महज 630 किलोमीटर के आसपास है। खज्जियार की खूबसूरती ही इसकी पहचान है। इसे शब्दों में बयां करना भी बहुत मुश्किल है.me text

चारों ओर से हरे-भरे पहाड़ों के बीच एक बड़ा मैदान है और मैदान के बीच एक झील है। 

यहां आपको घुड़सवारी और बॉल रोल का रोमांच भी मिलेगा। आप पहाड़ी खरगोशों के साथ और हिमाचली पोशाक में तस्वीर भी क्लिक करवा सकते हैं, जो हर बार खजियार की यादें ताजा कर देगी।

आप अपने वाहन से भी जा सकते हैं। जो सीधे दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए खज्जियार जाता है। 

दिल्ली से हिमाचल टूरिज्म और कई प्राइवेट ऑपरेटरों की बसें चलती है। ये बसें आपको खज्जियार के पास डलहौजी में उतारेंगी। इसके बाद यहां से आपको मात्र 20 किमी का सफर तय करना होगा और आप खज्जियार में होंगे।