अक्टूबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 10 जगहें अभी योजना बनाएं!

बीर बिलिंग को पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया के शीर्ष स्थानों में से एक माना जाता है और यह हिमाचल प्रदेश राज्य का एक खूबसूरत शहर भी है।

Bir Billing

जीरो वैली अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित है। जीरो अक्टूबर के महीने में भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अरुणाचल प्रदेश भारत का सूर्योदय स्थल है, लेकिन अगर जीरो वैली से सूर्योदय का आनंद लिया जाए तो उसका अलग ही मजा है।

Ziro Arunachal Pradesh

यमुना नदी के तट पर स्थित आगरा, दुनिया के सात अजूबों में से एक - ताजमहल का घर है, जिसकी वजह से न केवल देश बल्कि विदेशी पर्यटकों में भी इस जगह को उनकी ट्रैवलिंग लिस्ट में देखा जा सकता है। 

आगरा - Agra

मध्य भारत में स्थित पचमढ़ी को सतपुड़ा की रानी के नाम से भी जाना जाता है। पचमढ़ी भारत के मध्य प्रदेश राज्य में स्थित एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। पचमढ़ी पहाड़ी एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। पचमढ़ी हील में आप घूमने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं। पचमढ़ी चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है।

Pachmarhi

नैनीताल उत्तराखंड में कुमाऊं पर्वत श्रृंखला की तलहटी में स्थित एक आकर्षक हिल स्टेशन है। देहरादून और दिल्ली के करीब स्थित, यह उत्तर भारत का सबसे अधिक देखा जाने वाला हिल स्टेशन है। दिल्ली और आसपास के स्थानों के लिए नैनीताल एक आदर्श सप्ताहांत स्थान के रूप में उभरा है।

Nainital

हिमालय पर्वतों में स्थित स्पीति घाटी भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है। स्पीति घाटी ट्रैकिंग के लिए बहुत अच्छी जगह है, इसीलिए स्पीति घाटी भारत की सबसे अच्छी ट्रैकिंग जगहों में गिनी जाती है। स्पीति घाटी विशेष रूप से अपने बौद्ध मठों के लिए प्रसिद्ध है।

Spiti Valley

गोवा एक जादुई गंतव्य है, जहां पर्यटक हमेशा विदेशी जैसा महसूस करते हैं। शांत समुद्र तटों, शानदार किलों, पुराने मंदिरों और औपनिवेशिक चर्चों से लेकर नाइट क्लबों, कैसीनो, कैफे, जल गतिविधियों और पिस्सू बाजारों से लेकर झरने, बैकवाटर, अंगूर के बाग, वन्यजीव अभयारण्य, मसालों के बागान उफ़... सूची वास्तव में अंतहीन है। लंबा है। आप इन जगहों पर आराम से तभी जा सकते हैं जब आप यहां घूमने के लिए कम से कम 4 से 5 दिन का समय निकालेंगे।

गोवा - Goa

समुद्र तल से 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश का एक आकर्षक और प्रमुख पर्यटन स्थल है। स्पीति घाटी उन पर्यटकों के लिए एक आदर्श स्थान है जो अक्टूबर में भारत में घूमने के लिए सर्वोत्तम स्थानों की तलाश में हैं।

Spiti Valley Himachal Pradesh

हम्पी दक्षिण भारत के कर्णाटक राज्य में स्तिथ है । UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज साईट में सामिल ये हम्पी अपने ऐतिहासिक स्मारक , संरचना और मंदिर के लिए देश – विदेश में विख्यात है । भातर में अक्टूबर के महीनों में घुमने लायक इस जगह पर आपको कई सारे ऐतिहासिक चीजों को एक्स्प्लोर करने को मिलेगा ।

Hampi Karnataka

हिमालय की तलहटी में स्थित, ऋषिकेश उत्तराखंड में हरिद्वार के करीब, देहरादून जिले का एक छोटा सा शहर है। ऋषिकेश अपनी साहसिक गतिविधियों, प्राचीन मंदिरों, लोकप्रिय कैफे और "विश्व की योग राजधानी" के रूप में जाना जाता है।

Rishikesh