राजगढ़ किला भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिला में स्थित पौराणिक किला है। 

इस किला को वैसे लोगों द्वारा अधिक पसंद किया जाता है, जिन्हें ट्रैकिंग करना अच्छा लगता है।  

यानी कि हम यह कह सकते हैं कि यह ट्रैकर्स के लिए ही किला बना हुआ है। 

इस किला को विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से आया करते हैं। इस किला पर कभी छत्रपति शिवाजी महाराज ने भी अपना आधिपत्य जमाया था। 

यह किला समुद्र तल से तकरीबन 4600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस राजगढ़ किला का निर्माण पहाड़ी की ऊंची चोटी पर इस तरह मजबूती से की गई है कि मध्यकालीन युग में निर्मित यह किला वर्तमान समय में भी काफी हद तक सही सलामत खड़ा है। 

इस किला में जाने के उपरांत आप कई टावर जैसे बने इमारत देख सकते हैं। इस किला परिसर में आपको मीठे पानी की तालाब भी देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा इस राजगढ़ किला परिसर में आपको कई मंदिर और छोटे बड़े महल भी देखने को मिल जाएंगे। 

महाराष्ट्र राज्य में स्थित इस राजगढ़ किला को विजिट करने के लिए आपको ट्रैकिंग करने पड़ती है। इस राजगढ़ किला को वैसे लोग विजिट करना अधिक पसंद करते हैं, जिन्हें ट्रैकिंग करना अच्छा लगता है।  

इस किला तक जाने के लिए पाली और गुंजावन का मार्ग सबसे लोकप्रिय ट्रैक मार्ग में माना जाता है। इस किला के ट्रैकिंग के दौरान आपको कई खूबसूरत बहती नदिया, घाटि, पठार और पहाड़ी क्षेत्र से होकर गुजरना पड़ता है। 

महाराष्ट्र के इस राजगढ़ किला का ट्रैक लोग पाली गांव से करना अधिक पसंद करते हैं। पाली गांव से इस राजगढ़ किला में प्रवेश करने के लिए पाली दरवाजा से होकर गुजरना पड़ता है। इस दरवाजा का नाम इस पाली गांव के नाम पर ही रखा गया है।  

बादलों के ऊपर बना एक पहाड़ी किला राजगढ़ किला घूमने की जानकारी: Rajgad Fort Pune Travel Info In Hindi