बिहार में बना ग्लास स्काईवॉक ब्रिज, नेचर एडवेंचर का मजा लेने आ रहे हैं लोग

चीन के तर्ज पर पहला ग्लास ब्रिज तैयार हुआ है, जो लोगों का मन मोह रहा है। बिहार में बना ये ग्लास स्काईवॉक ब्रिज नेचर एडवेंचर को बढ़ावा देगा।

चीन के हांगझोऊ प्रांत में बने 120 मीटर ऊंचे कांच के पुल की तर्ज पर ही राजगीर में भी ग्लास स्काईवॉक ब्रिज को तैयार किया गया है। इस पुल पर चलते हुए आप अपने कदमों के नीचे की धरती को भी आसानी से देख पाएंगे।

बता दें, दुनिया में कुछ गिनी चुनी जगह हैं, जहां आपको इतने बड़े ग्लास के ब्रिज देखने को मिलेंगे। राजगीर का ग्लास ब्रिज भारत का दूसरा सबसे बड़ा ग्लास ब्रिज है। यहां जाकर यकीनन आपको विदेश में खड़े होने जैसी फीलिंग आएगी।

कांच का ये पुल 200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। ये 6 फीट चौड़ा है। पुल को काफी मजबूती से बनाया गया है। इसलिए कांच का पुल होने की वजह से भी इस पुल पर 40 से ज्यादा खड़े हो सकते हैं। 200 फीट ऊंचे इस ब्रिज को देखने के लिए कभी भी जा सकते हैं।

राजगीर ब्रिज खूबसूरत जंगलों के बीच बना हुआ है, यहां जाकर आप 200 फीट की ऊंचाई से बिहार के खूबसूरत नजारे देख पाएंगे। यहां खड़े होकर प्रकृति को देखने का जो मजा है, वो आपको शायद ही किसी पहाड़ी जगह पर देखने को मिल सकता है।

साथ ही, राजगीर जू में आप साइक्लिंग, जीप स्काई बुकिंग और वॉल क्लाइम्बिंग का भी मजा ले सकते हैं।

विदेशों की तरह इस खूबसूरत जगह पर घूमने के लिए आपको बस 200 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। ग्लास ब्रिज जाने के लिए एंट्री फीस 50 रुपए है, वहीं इस पुल पर घूमने के लिए आपको 150 रुपए देने पड़ेंगे।

राजगीर ग्लास ब्रिज को देखने का समय सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक है।

राजगीर ग्लास के ब्रिज पर जाने के लिए आपको https://rajgirzoosafari.bihar.gov.in/website/ पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। फिर आप पटना से टैक्सी या बस की मदद से राजगीर पहुंच कर ग्लास ब्रिज का मजा ले सकते हैं।

बिहार में है दुनिया का सबसे खूबसूरत 200 फीट ऊंचे कांच का ब्रिज