भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील चिल्का झील उड़ीसा है। भारत की दूसरी सबसे बड़ी व राज्य की सबसे बड़ी खारे पानी की झील सांभर झील जयपुर हैं। 

सांभर झील में चार नदियां अपना जल गिराती है- 1. उत्तर दिशा से मेंथा 2. दक्षिण दिशा से रूपनगढ़ 3. खारी 4. खंडेला

सांभर राज्य का सबसे बड़ा नमक उत्पादन केंद्र एवं एशिया का सबसे बड़ा अंत स्थलीय नमक उत्पादन केंद्र है।

सांभर झील जयपुर, अजमेर, नागौर तीनो जिलो की सीमा पर है।

ऐतिहासिक अभिलेखों के अनुसार सांभर शहर की स्थापना 551 ईसवी में चौहान वंश के राजा वासुदेव द्वारा की गई।

सांभर झील एक विश्व विख्यात रामसर साइट है। यहाँ नवम्बर से फरवरी के महीनों में उत्तरी एशिया और साइबेरिया से हज़ारों की संख्या में फ्लेमिंगो और अन्य प्रवासी पक्षी आते हैं।

यहाँ अन्य दर्शनीय स्थलों में शाकम्भरी माता मंदिर , सरमिष्ठा सरोवर, भैराना, दादू द्वारा मंदिर, और देवयानी कुंड हैं।

घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च स्थान: शाकंभरी झील, राजस्थान 341509 बंद होने का दिन: सभी दिन खुला औसत समय बिताया: 45 मिनट समय: सोमवार-रविवार: हमेशा खुला

सांभर झील का इतिहास कई सौ साल पुराना माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाभारत काल के दौरान, राक्षस पुजारी शुक्राचार्य यहां रहते थे, जिन्होंने अपनी बेटी देवयानी का विवाह भारत के सम्राट ययाति से किया था। और देवयानी मंदिर आज भी यहां स्थित है।

पर्यटकों के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों को भी खूब पसंद आती है। फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी की सुपरहिट फिल्म ‘पीके’ के कुछ सीन यहां फिल्माए गए थे। बताया जाता है कि फिल्म ‘पीके’ में आमिर खान के न्यूड पोस्टर वाला सीन इसी झील के पास रेलवे ट्रैक पर शूट किया गया था।