इस जगह अगर कोई चोरी करता है तो वह उसी दिन अंधा हो जाता है।

शिरडी से शनि शिगनापुर की दूरी लगभग 72 किलोमीटर है।  

Shani Shignapur Temple Maharashtra के अहमदनगर जिले में स्थित एक अद्भुत अनोखा स्थान है जो शक्तिशाली भगवान शनि के लिए प्रसिद्ध है।  

इस मंदिर में एक काला पत्थर है जिसे शनिदेव का निवास माना जाता है। 

हम आपको बता दें कि इस मंदिर में कोई वास्तुशिल्प सुंदरता नहीं है, लेकिन यह मंदिर बहुत प्रसिद्ध है, यहां दूर-दूर से लोग शनिदेव के दर्शन के लिए आते हैं।

शनि शिगनापुर के बारे में लोगों की मान्यता है कि यहां लोग अपने घरों में दरवाजे नहीं लगाते हैं।  

ग्रामीणों को अपने देवता शनिदेव पर विश्वास है कि वह हमेशा उनके घर को चोरी और डकैती से बचाएंगे।  

पौराणिक कथाओं के अनुसार कहा जाता है कि अगर कोई यहां चोरी करता है तो वह उसी दिन अंधा हो जाता है। इस मंदिर में केवल पुरुष भक्तों को ही पूजा करने की अनुमति है। 

यह मंदिर पूजा के लिए सुबह 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुला रहता है। शनि देव की मूर्ति 5 फीट 9 इंच ऊंची और 1 फीट 6 इंच चौड़ी है जो संगमरमर के मंच पर विराजमान है।