लक्षद्वीप यात्रा को बनाना है यादगार तो इन गलतियों को करने से जरूर बचें।

लक्षद्वीप देश का एक बेहद खूबसूरत केंद्र शासित प्रदेश है। अगर आप अपनी लक्षद्वीप यात्रा को यादगार बनाना चाहते हैं तो आपको ये गलतियां करने से बचना चाहिए।

अगर आप भी आने वाले दिनों में लक्षद्वीप को एक्सप्लोर करने का प्लान बना रहे हैं और ट्रिप को यादगार बनाना चाहते हैं, तो फिर आपको लक्षद्वीप में कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए।     

आप लक्षद्वीप में आदिवासी समुदाय के साथ बातचीत कर सकते हैं, लेकिन अगर आप उनके साथ फ़्लर्ट करेंगे तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। जनजातीय समुदाय की अनुमति के बिना उनकी तस्वीरें लेने से भी बचना चाहिए। जनजातीय समुदाय से दूर रहने का प्रयास करें।

ऐसे कई लोग होते हैं, जो लक्षद्वीप ट्रिप में नशीले पदार्थ का सेवन करने के लिए उत्साहित रहते हैं। अगर आप भी लक्षद्वीप में ऐसा कुछ करने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको इससे दूर रहना चाहिए।

जिस तरह लक्षद्वीप अपने खूबसूरत द्वीपों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, उसी तरह कुछ जगहों पर पर्यटकों के जाने पर पूरी तरह से रोक है। अगर आप बिना अनुमति के प्रतिबंधित जगहों पर जाते हैं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।

कहा जाता है कि लक्षद्वीप में करीब 36 द्वीप है और कुछ द्वीपों में घूमने जाना प्रतिबंधित है। जैसे-अगत्ती, बंगाराम, कदमत, अगत्ती, कवरत्ती और मिनिकॉय द्वीप घूमने जाना प्रतिबंधित है।

लक्षद्वीप अपनी खूबसूरती के साथ-साथ वॉटर स्पोर्ट्स के लिए भी काफी मशहूर पर्यटन स्थल माना जाता है। कई पर्यटक स्कूबा डाइविंग, सर्फिंग, पतंग सर्फिंग, विंड सर्फिंग, मछली पकड़ने, जेट स्काई और बोटिंग का आनंद लेने के लिए लक्षद्वीप आते हैं।

लक्षद्वीप से आने-जाने की अपनी यात्रा पहले से बुक करें। लक्षद्वीप की सीमा पार करने की कोशिश न करें. कई लोग पानी के रास्ते सीमा पार करते हैं। बिना अनुमति के लक्षद्वीप के किसी भी रिसॉर्ट में जाने की कोशिश न करें।

जिस लक्षद्वीप पर गये थे PM मोदी, वहां घूमने कैसे जाये, कितना आएगा खर्च; जानें सब कुछ