केरल के कोल्‍लम में बसा जटायु पार्क, जो बेइंतहा खूबसूरत वादियों में बसा हुआ है। अगर आप भी कोल्लम घूमने के लिए जा रहे हैं, तो चलिए आपको इस पार्क से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताते हैं।

अगर आप भी कोल्लम घूमने के लिए जा रहे हैं, तो चलिए आपको इस पार्क से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताते हैं।

जटायु नेचर पार्क केरल के कोल्लम जिले के चदयामंगलम गांव में स्थित है, जो 65 एकड़ में फैले हुआ है, जहां से आप उबड़-खाबड़ पहाड़ों के मनोरम दृश्य देख सकते हैं। 

पौराणिक पक्षी की मूर्ति 200 फीट लंबी, 150 फीट चौड़ी, 70 फीट ऊंची है। 

यह भारत में सबसे बड़ी मूर्तियों में से एक है, साथ ही दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी स्टेच्यू भी है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि पौराणिक पक्षी रावण द्वारा मारे जाने के बाद चादयामंगलम की एक पर्वत चोटी पर गिर गया था। उन्होंने सीता माता को बचाने के लिए रावण के साथ वीरता से युद्ध किया, लेकिन वृद्ध होने के कारण उन्हें राक्षस राजा रावण ने परास्त कर दिया और उनका वध कर दिया। 

मूर्ति एक पहाड़ी की चोटी पर विराजमान है जहां उन्होंने भगवान राम को अपहरण के बारे में सूचित करने के बाद अंतिम सांस ली थी।

जटायु पक्षी की मूर्ति में ऑडियो-विजुअल आधारित डिजिटल म्यूजियम है जो रामायण के बारे में बताता है।

पर्यटक मूर्ति के अंदर से समुद्र तल से 1,000 फीट ऊपर से खूबसूरत नजारे का भी अनुभव ले सकते हैं।

पार्क में हवाई यात्री रोपवे की भी सुविधा है। रोपवे पर धीरे-धीरे 1000 फीट की चढ़ाई एक शानदार अनुभव है, जहां से मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारे दिखाई देते हैं।

केरल में स्थित जटायु नेशनल पार्क, यहां है दुनिया की सबसे बड़ी जटायु मूर्ति