अगर आप जानना चाहते हैं कि भारत में किन जगहों पर सबसे ज्यादा बर्फबारी होती है तो इन सभी जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

अगर आप भारत की ऐसी जगहों पर जाएंगे जहां सबसे ज्यादा बर्फबारी होती है तो शायद आप निराश नहीं होंगे। ये जगहें किसी विदेशी टूरिस्ट डेस्टिनेशन से कम नहीं हैं।

लेह, लद्दाख

यकीन मानिए कि लेह सर्दियों में किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। यहां आपको अप्रैल तक बर्फ देखने को मिलेगी और अक्टूबर से ही यहां पर बर्फबारी शुरू हो जाती है।

गुलमर्ग, कश्मीर

गुलमर्ग को किसी विंटर वंडरलैंड से कम नहीं माना जा सकता है। इस जगह में ऐसी खूबसूरती है जो आपको कहीं और नहीं मिलेगी। गुलमर्ग को भारत का स्की स्थल कहा जाता है। यह एक ऐसी जगह है जो स्विट्जरलैंड से कम नहीं लगेगी। यहां आपको हिमालय की पूरी खूबसूरती देखने को मिलेगी। गोंडोला सवारी, देवदार के पेड़, बर्फ से ढकी घाटियाँ और साँस लेने के लिए शुद्ध हवा।

मनाली, हिमाचल

अगर आप उनमें से हैं जो ज्यादा ठंडे माहौल में नहीं जाना चाहते, लेकिन फिर भी बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो मनाली जाएं। मनाली शहर सर्दियों में बर्फबारी से ढका रहता है और आसपास घूमने के लिए कई जगहें हैं। मनाली का हिडिम्बा देवी मंदिर, मनाली सेंचुरी, मॉल रोड आदि बहुत खूबसूरत हैं।

औली, उत्तराखंड

अगर गुलमर्ग के बाद कोई ऐसी डेस्टिनेशन है जहां पर आप स्नो स्पोर्ट्स का मज़ा ले सकते हैं तो वो ऑली ही है। ऑली में आपको कई हाई-फाई रिजॉर्ट्स से लेकर नॉर्मल होम स्टे तक मिल जाएंगे। औली में हिमालय की खूबसूरती के साथ-साथ बर्फीली वादियों की झलक और कई सारे एडवेंचर स्पोर्ट्स भी मिलेंगे।

मसूरी, उत्तराखंड

गढ़वाल हिमालय श्रृंखला के मध्य में स्थित मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। मसूरी में केम्प्टी फॉल्स, कंपनी गार्डन, मॉल रोड से लेकर आसपास के इलाकों में घूमने के लिए बहुत कुछ है।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

ये जगह लेह के बाद सबसे ठंडी जगहों में से एक मानी जा सकती है। हिंदुस्तान की ऐसी कुछ जगहों में से एक है जहां हमेशा ही सर्दी रहती है और हमेशा यहां का तापमान ठंडा रहता है। नवंबर से ही यहां 0 से नीचे तापमान होने लगता है। अगर आपको एडवेंचर पसंद है और ट्रेकिंग आदि के शौकीन हैं तो ये जगह बेस्ट साबित हो सकती है।

चोपटा, उत्तराखंड

ये जगह आइस फॉरेस्ट के नाम से जानी जाती है। ये केदारनाथ वाइल्डलाइफ सेंचुरी का हिस्सा है। यहां की खूबसूरती आपको किसी से कम नहीं लगेगी। जनवरी के महीने में यहां खूब बर्फबारी होती है और अगर आपको बर्फ देखने का और तीर्थ करने का मन है तो इससे बेहतर कुछ और नहीं हो सकता है।

लाचुंग, सिक्किम

ये जगह आइस फॉरेस्ट के नाम से जानी जाती है। ये केदारनाथ वाइल्डलाइफ सेंचुरी का हिस्सा है। यहां की खूबसूरती आपको किसी से कम नहीं लगेगी। जनवरी के महीने में यहां खूब बर्फबारी होती है और अगर आपको बर्फ देखने का और तीर्थ करने का मन है तो इससे बेहतर कुछ और नहीं हो सकता है।

स्नो फॉल, ट्रेकिंग, स्कीइंग और कैंपिंग के लिए प्रसिद्ध है ये बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन