मॉनसून में महाराष्ट्र में घूमने के लिए 10 बेहतरीन स्थानों की सूची है:

माउंट कलसुबाई महाराष्ट्र की सबसे ऊंची चोटी है। यह चोटी 1646 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसी वजह से इसे ‘महाराष्ट्र का एवरेस्ट’ भी कहा जाता है। ट्रैकर्स के लिए यह लोकप्रिय स्थल है। इसकी चोटी पर ट्रैक करके टूरिस्ट यहां से इसके मनोरम दृश्यों को निहारते हैं। हालांकि यह ट्रैक इतना भी आसान नहीं है। यहां ट्रैकिंग के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है।

माउंट कलसुबाई

मालशेज़ घाट

जब मानसून में महाराष्ट्र घूमने की बात आती है तो मालशेज घाट का नाम सबसे पहले आता है। समुद्र तल से 7000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित यह जगह मानसून के लिए सबसे अच्छी है और ट्रेकर्स के लिए भी बहुत लोकप्रिय है। मानसून के दौरान मालशेज घाट हर तरफ हरियाली से भरा रहता है। यहां मौजूद पहाड़ मानसून के दौरान बादलों के बीच ढके रहते हैं।

Dahanu Palghar

महाराष्ट्र में मौजूद दहानू के बारे में तो आप जानते ही होंगे, अगर नहीं जानते हैं तो हम आपको बता दें कि दहानू पालघर जिले में स्थित एक छोटा सा शहर है, लेकिन खूबसूरती के मामले में यह किसी भी जगह से कम नहीं है। अरब सागर के तट पर स्थित दहानू की यात्रा के लिए मानसून को सबसे अच्छा समय माना जाता है। 

माथेरान 

मालशेज घाट के बाद जब मानसून में महाराष्ट्र घूमने की बात आती है तो माथेरान का नाम जरूर लिया जाता है। यह राज्य का एक ऐसा हिल स्टेशन है, जिसकी असली खूबसूरती बारिश होने पर ही दिखती है। सह्याद्री पर्वतमाला की गोद में स्थित माथेरान, मानसून के दौरान सबसे अद्भुत और लुभावने दृश्यों को दिखाता है। 

पंचगनी

पंचगनी हिल स्टेशन सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला में पांच पहाड़ियों से घिरा एक बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय स्थान है। सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला से घिरा होने के कारण मानसून के दौरान इसकी सुंदरता अपने चरम पर होती है। पंचगनी हिल स्टेशन मानसून के दौरान प्रकृति प्रेमियों और रोमांच प्रेमियों को विशेष रूप से आकर्षित करता है।

Mahabaleshwar

महाबलेश्वर महाराष्ट्र में पर्यटन का एक प्रमुख स्थान है। आकर्षण में आसपास की पहाड़ियों, घाटियों और जंगलों जैसे बॉम्बे पॉइंट, आर्थर सीट, केट्स पॉइंट, लॉडविक-विल्सन पॉइंट और एलफिंस्टन पॉइंट के दृश्यों के साथ कई हिल साइड लुक आउट पॉइंट शामिल हैं। विल्सन पॉइंट महाबलेश्वर में एकमात्र स्थान है जहाँ सूर्योदय और सूर्यास्त दोनों को देखा जा सकता है। 

Lonavala and Khandala

लोनावाला और निकटवर्ती खंडाला समुद्र तल से 622 मीटर (2,041 फीट) ऊपर जुड़वां हिल स्टेशन हैं, सह्याद्री पर्वतमाला में जो डेक्कन पठार और कोंकण तट की सीमा बनाती है। हिल स्टेशन 38 वर्ग किलोमीटर (15 वर्ग मील) के अनुमानित क्षेत्र में फैले हुए हैं। मानसून के मौसम में पर्यटन चरम पर होता है।

इगतपुरी

इगतपुरी सह्याद्री यानी पश्चिमी घाट की सबसे ऊंची चोटियों से घिरा हुआ है, इनमें से ज्यादातर सातवाहन राजवंश में बने किले हैं। यह ट्रेकर्स और हाइकर्स के लिए स्वर्गीय है, अधिकांश भारतीय (हिंदी) फिल्म के बाहरी दृश्य विशेष रूप से गाने इगतपुरी क्षेत्र में फिल्माए गए हैं। 

best places in maharashtra in monsoon

विल्सन बांध

विल्सन बांध भंडारदरा का लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट है। यह देश के सबसे पुराने बांधों में से एक है। यह बांध समुद्र तल से 150 मीटर की ऊंचाई पर प्रवर नदी पर बना है। यह स्पॉट टूरिस्टों के लिए एक बेहतरीन पिकनिक स्थल है जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मना सकते हैं। 

मानसून में और भी खूबसूरत हो जाती हैं महाराष्ट्र की ये जगहें