भारत की इन खूबसूरत जगहों पर सर्दी में भी लें गर्मी का मज़ा

अगर आप सर्दी के मौसम में किसी गर्म जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर जा सकते हैं।

कच्छ, गुजरात

कच्छ का रण सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। यहां का रण उत्सव भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में मशहूर है. आपको बता दें कि रण महोत्सव नवंबर से फरवरी के बीच मनाया जाता है और आप भी इसका हिस्सा बन सकते हैं. यहां आप ऊंट की सवारी के साथ-साथ बेहतरीन व्यंजनों का आनंद भी ले सकते हैं।

कुर्ग, कर्नाटक

अगर आप सर्दी के मौसम में दक्षिण भारत में स्कॉटलैंड जाना चाहते हैं तो कूर्ग जा सकते हैं। जी हां, कूर्ग की प्राकृतिक सुंदरता के कारण इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। सर्दियों के मौसम में यह जगह अन्य जगहों की तुलना में अधिक गर्म रहती है, यही कारण है कि देश-विदेश से पर्यटक यहां आते रहते हैं।

गोवा

सर्दी के मौसम में आप कहीं और जाएं या न जाएं, गोवा जरूर जाते हैं। खूबसूरत नज़ारों से भरपूर यह जगह सर्दियों में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। सर्दियों के मौसम में गोवा के समुद्र तटों पर घूमने का एक अलग ही मजा है।

जैसलमेर, राजस्थान

राजस्थान के किसी भी शहर में किसी भी मौसम में घूमने का एक अलग ही मजा है, लेकिन सर्दियों के मौसम में जैसलमेर घूमने का जो मजा है, वह शायद आपको किसी और शहर में नहीं मिलेगा। गोल्डन सिटी के नाम से मशहूर यह जगह झीलों, विशाल जैन मंदिरों, हवेलियों और जैसलमेर किले आदि के लिए मशहूर है। यहां आप ऊंट सफारी का भी आनंद ले सकते हैं। आपको बता दें कि भीषण सर्दी में भी इस जगह पर ज्यादा ठंड नहीं लगती है।

अंडमान द्वीप समूह

अंडमान द्वीप समूह सर्दियों के मौसम में भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। आपको बता दें कि ठंड के मौसम में यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आकर पर्यटकों को शांति और सुकून का अनुभव होता है।

कुल्लू और मनाली

कुल्लू और मनाली हिमाचल प्रदेश राज्य के दो हिल स्टेशन हैं जो हिमालय की बर्फ से ढकी श्रृंखलाओं में बसे हैं। यह पर्यटन स्थल भारत में सर्दियों में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की सूची में कुल्लू मनाली का नाम सबसे ऊपर है।

धर्मशाला – Dharamshala

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश राज्य के कांगड़ा जिले में स्थित भारत का एक प्रमुख पर्यटन और दर्शनीय स्थल है। अगर आप सर्दियों के मौसम में घूमने की जगह के बारे में सर्च कर रहे हैं तो आपको धर्मशाला की यात्रा जरुर करना चाहिए।

सिक्किम – Sikkim

सिक्किम भारत का एक छोटा सा राज्य और खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो अपने पौधों, जानवरों, नदियों, पहाड़ों, झीलों और झरनों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। सर्दियों के मौसम में सिक्किम भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। आपको बता दें कि सिक्किम का एक छोटा सा गांव जुलुक सर्दी के मौसम में शानदार नजारा पेश करता है और जीवंत माहौल प्रदान करता है।

लैंसडाउन – Lansdowne

लैंसडाउन एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो उत्तराखंड राज्य में गढ़वाल पहाड़ियों के बीच स्थित लैंसडाउन है और सर्दियों में घूमने की सबसे अच्छी जगह में से एक है। 

सर्दियों में घूमने के लिए भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल