ये जगह पश्चिमी भारत के राजस्थान और गुजरात सीमा के पास है। यहां पर चारों तरफ हरे-भरे जंगल हैं। यहां का वातावरण शांति और सुकून देने वाला है। 

ये हिल स्टेशन अरावली रेंज में ऊंचे पठार पर स्थित है। यहां पर खूबसूरत पहाड़ियां हैं, जिनका दृश्य बहुत मनोरम लगता है।

यहां पर आप प्रकृति की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए कई अच्छी जगहें हैं। यहां के जंगलों में वन्यजीवों को भी देखा जा सकता है जो सफर के मजे को दोगुना कर देते हैं। यहां घूमने के लिए कई धार्मिक स्थल भी हैं। कपल्स और परिवार दोनों के लिहाज से ये जगह अच्छी है।

यहां नक्की झील है, जहां आप नाव की सवारी का आनंद ले सकते हैं। यह झील चारों तरफ से खूबसूरत पहाड़ियों से घिरी हुई है, इसलिए यहां बोटिंग करने का एक अलग ही अनुभव है। यह भारत की एकमात्र झील है जो कृत्रिम रूप से बनाई गई है।

माउंट आबू में आप वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में वन्यजीवों को देख सकते हैं। यहां की हरियाली भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। राजस्थान के बिल्कुल करीब में होने के कारण आपको यहां पर वनस्पतियों और जीवों की विविधता देखने को मिलेगी।

यहां पर गुरु शिखर का मनमोहक दृश्य देखकर पर्यटकों का मन आनंदित हो जाता है। ये अरावली की सबसे ऊंची चोटी है।

खूबसूरत पहाड़, वनस्पति, हरियाली, अभयारणय, झील और शीतल वातावरण माउंट आबू को पर्यटकों के लिए बेहतरीन जगह बनाते है।

कुदरती सुंदरता का लुत्फ उठाने के साथ ही यहां आप आध्यात्मिक और मानसिक शांति के लिए ब्रह्मकुमारी के शांति पार्क भी जा सकते हैं।

माउंट आबू आने पर यहां का सनसेट देखना न भूलें। नक्की झील के ऊपर सनसेट प्वाइंट है जो हनिमून कपल्स के बीच बहुत लोकप्रिय है। 

माउंट आबू में घूमने के 10+ प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की जानकारी