गढ़वाल हिमालय श्रृंखला की तलहटी में मौजूद धनोल्टी एक जादुई हिल स्टेशन है। यह भारत की राष्ट्रीय राजधानी के करीब है और समुद्र तल से 2286 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आप ऊंचे-ऊंचे हिमालय के खूबसूरत नजारों का भरपूर मजा ले सकते हैं। दिसंबर और जनवरी में बर्फबारी का मजा लेने के लिए एक बार आपको धनोल्टी भी जरूर जाना चाहिए।