क्या आप मालदीव छोड़कर लक्षद्वीप जाने की योजना बना रहे हैं? जानिए कुल खर्च, सामान, पर्यटन स्थल, टिकट, पहुंचने का रास्ता

इन दिनों पूरी दुनिया में लक्षद्वीप की चर्चा हो रही है और कई लोग यहां जाने की तैयारी कर रहे हैं. लेकिन आप भारतीय नागरिक होते हुए भी लक्षद्वीप जाने का फैसला नहीं कर सकते.

अगर आप लक्षद्वीप के निवासी नहीं हैं तो आपको बिना परमिट के जाने की इजाजत नहीं है और यह किसी विदेश जाने से कम नहीं है। यहां जाने के लिए आपको सबसे पहले परमिट लेना होगा।

लक्षद्वीप जाने का समय

वैसे तो पूरे साल लक्षद्वीप की यात्रा की जा सकती है, लेकिन आम तौर पर लक्षद्वीप का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, इसलिए अक्टूबर से मई के बीच यहां की यात्रा की जा सकती है। गर्मियों में भी इस जगह का मौसम बहुत सुहावना रहता है। अगर आप सर्दियों के मौसम में यहां आएं तो सबसे अच्छा रहेगा।

लक्षद्वीप जाने का साधन

लक्षद्वीप आप फ्लाइट और रेल दोनों से जा सकते हैं। अगर आप फ्लाइट से लक्षद्वीप जाना चाहते हैं तो आपको कोच्चि के अगत्ती एयरपोर्ट का टिकट बुक करना होगा। अगत्ती पहुंचने के बाद नाव या हेलीकॉप्टर से अन्य द्वीपों तक पहुंचा जा सकता है। दिल्ली से लक्षद्वीप तक का फ्लाइट किराया एक तरफ का करीब 12 हजार रुपये है। जबकि मुंबई एयरपोर्ट से यह किराया 9 हजार से 11 हजार के बीच है. एयर इंडिया और इंडिगो जैसी कई एयरलाइन कंपनियां अगत्ती हवाई अड्डे के लिए सीधी उड़ानें प्रदान करती हैं।

लक्षद्वीप में घूमने की जगह

आपको बता दें कि लक्षद्वीप किसी विदेशी पर्यटन स्थल से कम नहीं है और यहां शांति के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता भी है। यहां समुद्र का खूबसूरत नजारा है और एडवेंचर प्रेमियों के लिए यहां कई गतिविधियां हैं। यहां आप अगत्ती, कदमत, मिनिकॉय द्वीप, कल्पेनी द्वीप और कावारत्ती द्वीप जैसी जगहों पर जा सकते हैं। अगर आप लक्षद्वीप की अच्छी सैर करना चाहते हैं तो आपको कम से कम 4 या 5 दिन का टूर प्लान करना चाहिए।

लक्षद्वीप में घूमने का खर्च

लक्षद्वीप जाने के लिए आपको फ्लाइट की टिकट एक महीने पहले बुक कर लेना चाहिए, क्योंकि यहां आपको काफी सस्ता पड़ेगा। लक्षद्वीप टूर पैकेज में ट्रैवल को छोड़कर बजट प्रति व्यक्ति 20 से 30 हजार हो सकता है। 

लक्षद्वीप में घूमने का खर्च

बजट फ्रेंडली लक्षद्वीप टूर पैकेज के लिए आप ट्रैवल एजेंट की भी मदद ले सकते हैं। उदाहरण के लिए Easemytrip.com पर लक्षद्वीप में 2 नाइट के पैकेज के लिए 22,999 रुपये और 4 रातों के लिए पैकेज का खर्च 47,199 रुपये है। इसमें होटल, घूमना, लोकल ट्रांसपोर्ट और खाने का खर्च शामिल है। ध्यान रहे इसमें फ्लाइट का किराया शामिल नहीं है।

लक्षद्वीप जानें की प्रकिया

लक्षद्वीप जाने के लिए कैसे मिलता है परमिट? इन डॉक्यूमेंट के बिना नहीं मिलेगी एंट्री; जानिए पूरी जानकारी!

आवश्यक दस्तावेज

एक पासपोर्ट साइज फोटो,एक वैध आईडी प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइवर का लाइसेंस। यात्रा का टिकट और होटल बुकिंग का प्रमाण होना भी जरूरी है।