यह चमत्कारी शिवलिंग सूर्य की गति के हिसाब से बदलता है दिशा: Maleshwar Mahadev Mandir Samod In Hindi

Maleshwar Mahadev Mandir Samod In Hindi:- सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इस माह के सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालय पहुंचते हैं। देश में कई शिव मंदिर हैं जिनमे राजस्थान में कई चमत्कारी मंदिर हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अनोखे और ऐतिहासिक शिव मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर छह महीने में सूर्य के अनुसार अपनी दिशा बदल लेता है। राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास अरावली पर्वत श्रृंखला के मध्य स्थित सामोद के महार कलां गांव में स्थित देवों के देव महादेव का पवित्र मालेश्वर धाम मंदिर (Maleshwar Mahadev Mandir) हैं।

Maleshwar Mahadev Mandir Samod In Hindi

इस मंदिर में एक अनोखा शिवलिंग है जो हर 6 महीने में अपनी दिशा बदल लेता है। मंदिर में विराजमान शिवलिंग सूर्य की गति के अनुसार घूमता है जिस कारन यह प्रसिद्ध है। यह स्थान जयपुर से लगभग 40 किलोमीटर की दुरी पर है। विक्रम संवत 1101 काल के इस मंदिर में स्वयंभूलिंग (शिवलिंग) विराजमान है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि शिवलिंग की इस तरह दिशा बदलने के पीछे के कारणों की वैज्ञानिकों ने भी गहन पड़ताल की है, लेकिन वे भी भगवान के इस चमत्कार के आगे नतमस्तक हो गए हैं और चमत्कार को प्रणाम करने लगे हैं।

Maleshwar Mahadev Mandir Samod In Hindi – मालेश्वर महादेव मंदिर सामोद

Maleshwar Dham Mandir

राजस्थान की राजधानी जयपुर जिले की चौमूं तहसील में जयपुर जिले से लगभग 40 किलोमीटर दूर चौमूं-अजीतगढ़ मार्ग पर महार कलां नामक गांव में देवों के देव महादेव का पवित्र Maleshwar Dham Mandir है। अरावली की सुरम्य पहाड़ी की तलहटी में स्थित Maleshwar Mahadev Mandir काफी प्राचीन है। यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है। मालेश्वर महादेव मंदिर में विराजमान यह शिवलिंग हर छह महीने में सूर्य की दिशा में झुक जाता है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
Instagram Channel (Join Now) Follow Now

सूरज की दिशा में घूम जाता है मालेश्वर महादेव शिवलिंग – Maleshwar Mahadev Shivling Rotates In The Direction Of The Sun

मंदिर में स्थापित शिवलिंग सूर्य के उत्तरायण या दक्षिणायन के अनुसार उत्तरायण और दक्षिणायन की ओर झुक जाता है। मंदिर के मंडप के स्तंभों पर 1101 ईस्वी के शिलालेख खुदे हुए हैं। इस मंदिर में स्वयंभूलिंग विराजमान है। अपने ही इस चमत्कार के कारण यह दुनिया का Unique Shiva Temple (शिवलिंग) है।

History of Maleshwar Mahadev Temple Samod

मंदिर के चारों तरफ प्रकृति मेहरबान है। बारिश में बहते प्राकृतिक झरने, पानी के कुंड, आसपास के प्राचीन खंडहर इस जगह को और भी खूबसूरत बनाते हैं। यूं तो यहां हर रोज भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन सावन के महीने में बड़ी संख्या में कांवरिए शिव का अभिषेक करने पहुंचते हैं।

मालेश्वर महादेव मंदिर सामोद का इतिहास – History of Maleshwar Mahadev Temple Samod

मंदिर के महंत महेश्वर दास ने बताया कि किवदंती है कि कभी यहां बहुत बड़ा जंगल था। यहां गायों का झुंड चरने आता था। उनमें से एक गाय प्रतिदिन एकशिला पर एक निश्चित स्थान पर अपना दूध बहाती थी। प्रदोष काल सोमवार को इस स्थान से पर्वत की चट्टान को तोड़कर शिवलिंग स्वतः प्रकट हो गया। तभी से यहां मालेश्वर महादेव की पूजा होने लगी।

Maleshwar Mahadev Temple Samod

अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित मालेश्वरनाथ मंदिर अति प्राचीन मंदिर है। माना जाता है कि पहले यह गांव महाबली राजा सहस्रबाहु की नगरी महेश पुरी (महिष्मती नगरी) थी। शिव पुराण में इसका उल्लेख है। जिसे परशुराम जी की तपोस्थली भी कहा जाता है। यही वजह है कि इस मंदिर का नाम मालेश्वर महादेव मंदिर पड़ा। 

मुगलों ने मंदिर को तोड़ा था – Mughals Had Destroyed The Temple

मंदिर के महंत के अनुसार मुगलों ने इस मंदिर को नष्ट कर दिया था। उस युग में खंडित शीशे पर लक्ष्मी जी के साथ विराजमान भगवान विष्णु की खंडित मूर्ति आज भी यहां मौजूद है। मुगलों द्वारा मंदिर को तोड़े जाने के बाद कई साल बाद मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया। उस पर गुम्बद और शिखर बने हुए थे।

मालेश्वर महादेव मंदिर सामोद में कई फिल्मों की हो चुकी है शूटिंग – Many films have been shot in Maleshwar Mahadev Temple Samod

सामोद और महरकलां गांव की प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह स्थान पर्यटन स्थल के रूप में काफी प्रसिद्ध है। इस गांव में कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। जिनमें ‘दाता’,’बीस साल बाद’, ‘बंटवारा , ‘करण अर्जुन ’, ‘कोयला’, ‘लोहा’ ,’युगांधर’, ‘सोल्जर’ ,’इतिहास’, ‘मेहंदी’, ‘मैदाने ए जंग’ जैसी फिल्में शामिल हैं। मंदिर के आसपास झरने होने के कारण लोग यहां पिकनिक मनाने भी आते हैं।

मंदिर के गर्भ गृह में 2 फीट का शिवलिंग पहाड़ के चट्टान से बाहर निकला हुआ है।प्राचीनतम ग्रंथों के अनुसार करोड़ शिवलिंग की पूजा अर्चना करने से जो फल मिलता है। इससे करोड़ों गुना अधिक फल मालेश्वरनाथ महादेव की पूजा अर्चना करने से सहज ही प्राप्त हो जाता है।

Maleshwar Mahadev Temple Samod

How To Reach Maleshwar Mahadev Temple – मालेश्वर महादेव मंदिर कैसे पहुंचे

सावन के महीने में सबसे ज्यादा लोग मलेश्वरनाथ मंदिर पहुंचते हैं। यदि आप दिल्ली से सड़क मार्ग से आ रहे हैं तो आपको शाहपुरा-अजीतगढ़ होते हुए आना होगा। जयपुर से आ रहे हैं तो चौमू होकर आना होगा। अगर आप रेल से आने की सोच रहे हैं तो आपको जयपुर जंक्शन से चौमूं-समोद रेलवे स्टेशन आना होगा। चौमूं से आप रोडवेज, टैक्सी या निजी टैक्सी द्वारा पहुंच सकते हैं। चौमूं से महरकलां की दूरी करीब 13 किलोमीटर ही है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
Instagram Channel (Join Now) Follow Now
How To Reach Maleshwar Mahadev Temple

महारकलां बस स्टैंड से मंदिर की दूरी करीब एक किलोमीटर ही है। अगर आप यहां घूमने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो ध्यान रखें कि यहां रात ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है। रात्रि विश्राम के लिए सामोद व चौमूं के होटलों में ही ठहरना होगा। यदि आप कोई गोठ और सवामणि करने आ रहे हैं तो आपको यहां निर्धारित शुल्क के साथ पूरी सुविधा मिल जाएगी।

Best Time To Visit Maleshwar Mahadev Temple – मालेश्वर महादेव मंदिर जाने का सबसे अच्छा समय

बरसात के मौसम में यह जगह पहाड़ों पर हरियाली और झरनों के बहने के कारण बेहद रमणीय हो जाती है। सावन के महीने में यहां लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक और भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बारिश में यहां का प्राकृतिक दृश्य प्राकृतिक सुख की अनुभूति कराता है। बहते प्राकृतिक झरनों का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से लोग यहां अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने आते हैं।

Maleshwar Mahadev Temple Timings

Maleshwar Mahadev Temple Timings – मालेश्वर महादेव मंदिर समय

मालेश्वर महादेव मंदिर हर समय खुला रहता है।

Maleshwar Mahadev Temple Samod Photos – Maleshwar Mahadev Mandir Samod Images

Maleshwar Mahadev Mandir Samod Photos

Maleshwar Mahadev Mandir Samod Photos, Maleshwar Mahadev Mandir Samod In Hindi, Maleshwar Mahadev Mandir, Maleshwar Mahadev Shivling, Unique Shiva Temple, History of Maleshwar Mahadev Temple Samod, मालेश्वर महादेव मंदिर, How To Reach Maleshwar Mahadev Temple, मालेश्वर महादेव मंदिर कैसे पहुंचे, Best Time To Visit Maleshwar Mahadev Temple, मालेश्वर महादेव मंदिर जाने का सबसे अच्छा समय, Maleshwar Mahadev Temple Timings, Maleshwar Mahadev Temple Samod Photos, Maleshwar Mahadev Mandir Samod Images, Maleshwar Mahadev Mandir Entry Fee,

maleshwar mahadev,maleshwar mahadev jaipur samod,maleshwar mahadev mandir chomu,maleshwar mahadev ka mandir,maleshwar mahadev ji,shree maleshwar mahadev mandir, maleshwar mahadev mandir,maleshwar mahadev samod,maleshwar mahadev,maleshwar mahadev mandir samod,maleshwar mahadev jaipur,

unique shiva temples,unique shiva temples in india,unique shiva temples in bangalore,powerful shiva temples in india,biggest shiva temple,shiva temples in single line,11 shiva temples in india, shiv temple jaipur,shiva temple,shiva temple jaipur,shiv temple nathdwara,shiva temple near me,shiv temple in jodhpur,shiv temple of badoli,shiv temple rajasthan,shiv temple nathdwara ticket price,shiv temple in tamil nadu,shiv temple kota,shiva temple in rajasthan,shiva temple in india,shiva temple in udaipur,shiv temple nathdwara timing,


Leave a Comment

Most Beautiful Places to Visit in Maharashtra in Monsoon 2024 बेहद सुकून और प्रदूषण मुक्त सीक्रेट हिल स्टेशन जो है नैनीताल के करीब चिलचिलाती गर्मी के लिए बेस्ट है जयपुर का यह वाटर पार्क एडवेंचर के हैं शौकीन तो जाए खीर गंगा, जो है हिमाचल की वादियों में बसी। गर्मी से मिलेगी राहत, सिर्फ दो हजार में घूमे दिल्ली के पास इन जगहों पर मई में बजट में घूमने के लिए डलहौजी से लेकर नैनीताल तक परफेक्ट हैं ये जगहें गर्मी की छुट्टियों में घूमने का ले भरपूर मजा इन खूबसूरत हिल स्टेशन पर इस गर्मी जयपुर में एन्जॉय करने के लिए बेस्ट वाटर पार्क 2024 चिलचिलाती गर्मी में कूल वाइब्स के लिए घूम आएं इन ठंडी जगहों पर जयपुर के न्यू हवाई-जहाज वॉटर पार्क के टिकट में बड़ा बदलाव, जानिए जयपुर का यह फेमस वाटर पार्क मार्च 2024 में इस डेट को हो रहा है ओपन घूमे भारत के 10 सबसे खूबसूरत एवं रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन वीकेंड पर दिल्ली के आसपास घूमने वाली 10 बेहतरीन जगहें मसूरी में है भीड़ तो घूमे चकराता, खूबसूरत नजारा आपका मन मोह लेगा। जेब में रखिए 5 हजार और घूम आएं इन दिल को छू लेने वाली जगहों पर वीकेंड में दिल्ली से 4 घंटे के अंदर घूमने की बेहद खूबसूरत जगहे गुलाबी शहर कहे जाने वाले जयपुर के प्लेसेस की खूबसूरत तस्वीरें रिवर राफ्टिंग और ट्रैकिंग के लिए फेमस है उत्तराखंड का ये छोटा कश्मीर उत्तराखंड का सीक्रेट हिल स्टेशन जहां बसती है शांति और सुंदरता हनीमून के लिए बेस्ट हैं भारत की ये सस्ती और सबसे रोमांटिक जगहें