Rajgad Fort Pune Travel Info In Hindi: “राजगढ़”, जिसका अर्थ है ‘शाही किला’, भारत के महाराष्ट्र के सबसे बड़े किलों में से एक है। किला समुद्र तल से लगभग 1,400 मीटर (4,600 फीट) ऊपर है। पहले इसे ‘मुरुंबदेव’ के नाम से जाना जाता था, यह छत्रपति शिवाजी महाराज के शासन के दौरान लगभग 26 वर्षों तक मराठा साम्राज्य की राजधानी थी, जिसके बाद उन्होंने राजधानी को रायगढ़ किले में स्थानांतरित कर दिया। यह किला पुणे के दक्षिण पश्चिम में 60 किमी दूर, नसरापुर से लगभग 15 किमी पश्चिम में सह्याद्रि पर्वतमाला में स्थित है।
यह किला ट्रेकर्स और वास्तविक रोमांच चाहने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है। विशेष रूप से मानसून के बाद, यह स्थान पुणे और मुंबई क्षेत्र के ट्रैकर्स के लिए सबसे अधिक मांग वाले ट्रैकिंग स्थलों में से एक बन जाता है। चूंकि किला एक विशाल क्षेत्र को कवर करता है, इसलिए किले के चारों ओर के सभी दर्शनीय स्थलों और स्थानों को एक दिन में देखना मुश्किल हो जाता है और इसलिए पर्यटक किले के सभी हिस्सों को देखने के लिए पर्याप्त समय पाने के लिए रात भर रुकने का विकल्प चुनते हैं।

Rajgad Fort Pune Travel Info In Hindi – राजगढ़ किला पुणे घूमने की जानकारी
इस किले को देखने के लिए भारत के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इस किले को देखने के लिए ट्रैकिंग करनी पड़ती है। इस Rajgad Fort की ऊपरी सतह से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा लोगों को बहुत पसंद आता है। ज्यादातर लोग इस किले को देखने के लिए ही पहुंचते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम इसी Rajgad Fort से जुड़े कई सवालों के बारे में बात करने जा रहे हैं। अगर आप भी इस किले से जुड़ी पूरी जानकारी जानना चाहते हैं तो आपको हमारे इस आर्टिकल पर बने रहना चाहिए –
Rajgad Fort History In Hindi – राजगढ़ किला का इतिहास
Rajgarh Fort Maharashtra राज्य के पुणे जिले में एक पहाड़ी पर स्थित एक पुराना किला है। इस किले का पौराणिक नाम मुरूमदेव भी था। यह पहाड़ी किला अत्यंत प्राचीन एवं पौराणिक है। इसका निर्माण काल लगभग मध्ययुगीन बताया जाता है। इस किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज ने भी अपना शासन स्थापित किया था। उन्होंने इस किले के पुनर्निर्माण में भी योगदान दिया है, जिसके बाद इस किले का नाम राजगढ़ रखा गया।
इस किले पर अधिकांश मराठा राजाओं का साम्राज्य स्थापित था। यह किला प्राचीन काल में दो दशकों से अधिक समय तक मराठा शासकों की राजधानी भी रहा था, कहा जाता है कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने इसे लंबे समय तक अपनी राजधानी बनाया था। छत्रपति शिवाजी के बाद 19वीं सदी में यह किला ब्रिटिश शासन के अधीन आ गया।
यह किला उन लोगों को पसंद है जो ट्रैकिंग के शौकीन हैं। यानी हम कह सकते हैं कि यह किला केवल ट्रैकर्स के लिए ही रह गया है।

Pune Ke Rajgad Fort Timing In Hindi – राजगढ़ किला खुलने और बंद होने का समय
महाराष्ट्र राज्य में स्थित राजगढ़ किला देखने आने वाले लोगों को इसके खुलने और बंद होने के समय की जानकारी मिलनी चाहिए। किला सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है। आप इस बीच कभी भी इस किले का दौरा कर सकते हैं।
Entry Fee of Rajgad Fort Pune in Hindi – राजगढ़ किला में जाने का प्रवेश शुल्क
राजगढ़ किला देखने के लिए लोगों से प्रवेश शुल्क के रूप में 10 रुपये लिये जाते हैं। वहीं, अगर आप अपने साथ कार लेकर गए हैं तो उसकी पार्किंग के लिए आप अलग से चार्ज दे सकते हैं।

Rajgad Fort Pune Architecture in Hindi – राजगढ़ किला की वास्तुकला
महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले में स्थित यह राजगढ़ किला एक पहाड़ी किले के रूप में जाना जाता है। यह किला समुद्र तल से लगभग 4600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पहाड़ी की ऊंची चोटी पर बने इस राजगढ़ किले का निर्माण इस प्रकार मजबूती से किया गया है कि मध्यकालीन युग में बना यह किला आज भी काफी हद तक खड़ा है। इस किले को देखने के बाद आप कई मीनार जैसी इमारतें देख सकते हैं। इस किला परिसर में आपको मीठे पानी के तालाब भी मिलेंगे। इसके अलावा इस राजगढ़ किला परिसर में आपको कई मंदिर और छोटे बड़े महल भी देखने को मिलेंगे।
इस किले में जिस दरवाजे से ज्यादातर लोग प्रवेश करते हैं उसे पाली दरवाजा के नाम से जाना जाता है। यहां आपको चोर दरवाजा नाम के दरवाजे भी मिलेंगे। किले में प्रवेश के लिए तीन दरवाजे हैं, जिनमें से चोर दरवाजा और पाली दरवाजा सबसे प्रमुख माने जाते हैं।

Rajgad Fort Pune Trek In Hindi – राजगढ़ किला का ट्रेक
महाराष्ट्र राज्य में स्थित इस राजगढ़ किले को देखने के लिए आपको ट्रैकिंग करनी होगी। इस राजगढ़ किले पर वो लोग ज्यादा जाना पसंद करते हैं, जिन्हें ट्रैकिंग करना पसंद है। इस किले तक पहुंचने के लिए पाली और गुंजवान मार्ग सबसे Popular Track मार्ग माना जाता है। इस किले तक ट्रैकिंग करते समय आपको कई खूबसूरत बहती नदियों, घाटियों, पठारों और पहाड़ी इलाकों से गुजरना पड़ता है।
लोग महाराष्ट्र के इस राजगढ़ किले की ट्रैकिंग पाली गांव से करना पसंद करते हैं। पाली गांव से इस राजगढ़ किले में प्रवेश करने के लिए पाली दरवाजा से होकर गुजरना पड़ता है। इस द्वार का नाम इसी पाली गांव के नाम पर रखा गया है। इस राजगढ़ किले में प्रवेश करने के लिए चोर दरवाजा, गुंजवान दरवाजा और पाली दरवाजा नामक तीन मुख्य दरवाजे हैं।

Best Places To Visit Near Rajgad Fort Pune In Hindi – राजगढ़ किले के आसपास घूमने लायक प्रमुख पर्यटन स्थल
राजगढ़ किले के आसपास के पर्यटन स्थलों को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। राजगढ़ पैलेस का विशाल दृश्य देखकर पर्यटक के मन में छत्रपति शिवाजी महाराज की छवि उतर जाती है। इस विशाल राजगढ़ किले के आसपास के पर्यटन स्थलों में पुणे शहर के कई आकर्षक स्थान हैं जिनकी जानकारी हम नीचे देने जा रहे हैं। आप भी इन जगहों पर जा सकते हैं.
- शनिवार वाडा पुणे – Shaniwar Wada
- विसापुर किला – Visapur Fort
- भुलेश्वर मंदिर – Bhuleshwar Temple
- दर्शन संग्रहालय – Darshan Museum
- राजीव गांधी जुलोजिकल पार्क – Rajiv Gandhi Zoological Park
- कटराज जैन मंदिर – Katraj Jain Temple
- पुणे-ओकायामा फ्रेंडशिप गार्डन – Pune Okayama Friendship Garden
- सरसबाग गणपति मंदिर – Sarasbaug Ganpati Temple
- भोर व्यू पॉइंट – Bhor View Point
- तानाजिसागर डैम – Tanaji Sagar Dam
- आगा खान पैलेस – Aga Khan Palace
- रंजनगांव गणपति मंदिर – Ranjangaon Ganpati Temple
- पश्चिमी घाट – Western Ghats
- पार्वती हिल पुणे – Parvati Hill Pune
- राजा दिनकर केलकर संग्रहालय पुणे – Raja Dinkar Kelkar Museum Pune

Best Time to Visit Rajgad Fort Pune in Hindi – राजगढ़ किला घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
आप अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल जब चाहें राजगढ़ किले का दौरा कर सकते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इस किले का दौरा सर्दियों और मानसून के दौरान करते हैं। क्योंकि यह समय यहां घूमने के लिए शुभ समय भी माना जाता है। अगर आप भी इस राजगढ़ किले को देखने का प्लान बना रहे हैं तो इन मौसमों में जाने के बारे में सोच सकते हैं।
How To Reach Rajgad Fort Pune In Hindi – राजगढ़ किला कैसे जाएं ?
यदि आपने राजगढ़ किले की यात्रा के लिए हवाई मार्ग चुना है, तो आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि पुणे शहर के केंद्र से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लोहगांव हवाई अड्डा या पुणे हवाई अड्डा निकटतम हैं। जो एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है और यह भारत के प्रमुख हवाई अड्डों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। हवाई अड्डे से राजगढ़ पहुंचने के लिए आप स्थानीय साधनों की मदद ले सकते हैं।
अगर आपने राजगढ़ पैलेस जाने के लिए ट्रेन से यात्रा करना चुना है, तो आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि पुणे जंक्शन रेलवे स्टेशन देश के सभी शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। राजगढ़ किला पुणे शहर में स्थित है, इसलिए ट्रेन यात्रा आरामदायक हो सकती है। रेलवे स्टेशन से आगे की यात्रा स्थानीय साधनों की सहायता से की जा सकती है।
यदि आपने राजगढ़ किला देखने के लिए बस का चयन किया है, तो हम आपको बता दें कि पुणे शहर सड़क नेटवर्क के माध्यम से देश के सभी शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। तो आप बस के माध्यम से अपनी यात्रा अच्छे से पूरी कर सकते हैं।

Rajgad Fort Pune Photos









Rajgad Fort Pune Travel Info In Hindi, Rajgad Fort Pune Travel Info In Hindi, Rajgad Fort Pune Travel Info In Hindi, Rajgad Fort Pune In Hindi, Rajgad Fort History in Hindi, Best Time to Visit Rajgad Fort Pune in Hindi, Rajgad Fort Pune Information In Hindi, Rajgad Fort Pune Travel Info In Hindi, Rajgad Fort Pune Travel Info In Hindi, Rajgad Fort Pune Travel Info In Hindi, Rajgad Fort Pune In Hindi, Rajgad Fort History in Hindi, Best Time to Visit Rajgad Fort Pune in Hindi, Rajgad Fort Pune Information In Hindi,